RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

महाराष्ट्र की ‘उन’ 18 जातियों की एक विस्तृत रिपोर्ट 7 दिन के भीतर आयोग को प्रस्तुत करें – हंसराज अहीर

RKTVNEWS/मुंबई (महाराष्ट्र) 02 मार्च।राज्य सरकार द्वारा 18 जातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग की केंद्रीय सूची में शामिल करने के लिए भेजे गए प्रस्ताव पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर ने मुंबई के सह्याद्री गेस्ट हाउस में दिनांक 01 मार्च, 2024 को समीक्षा बैठक आयोजित कर प्रस्ताव की समीक्षा की।
महाराष्ट्र के अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने राज्य के 1) लोधा-लोधी लोधा 2) बडगूजर 3) वीरशैव लिंगायत 4) सलमानी 5) किराड़ 6) भोयर पवार 7) सूर्यवंशी गुजर 8) बेलदार 9) झाड़े 10) डांगरी 11) कुलवंत वाणी 12) कराडी 13) नेवे वाणी 14) कापेवार, मुन्नार कापेवार, मुन्नार कापू, तेलंगा, तेलंगी, पेंटारेड्डी, बुकेकारी, 15) कनोडी, कनाडी 16) सेगर 17) लेवे गूजर, रेवा गूजर, रेवे गूजर 18) भनारा, भनारे, निशाद, मल्ला, मल्हा, नाविक, ओडा, ओडेवार, ओदेलु, बेस्टार, बेस्टा, बेस्टी, बेस्टालु, भनार यह सभी जातियों की सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक स्थिती के बारे में अगले 7 दिनो में परिपुर्ण अहवाल राष्ट्रीय पिछडा वर्ग आयोग को प्रस्तुत करने के निर्देश राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर ने उपस्थित अधिकारीयों को दिए।
आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर की अध्यक्षता में आयोजित इस समीक्षा बैठक में महाराष्ट्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग के सचिव सुमंत भांगे, अन्य पिछड़ा वर्ग बहुजन कल्याण विभाग की सचिव विनीता वेद सिंगल उपस्थित थे।
इस अवसर पर आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर ने बार-बार आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संबंधित जातियों के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक पहलुओं की रिपोर्ट (डेटा) मांगने पर उपलब्ध न कराने के कारण हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होने दोनो विभाग के सचिव को निर्देश दिए कि उक्त सभी जातियों के बारे में आयोग के दिशानिर्देश के तहत अगले 7 दिनो में सक्षम अधिकारीयों द्वारा आयोग के कार्यालय को नए सिरे से परिपूर्ण प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

Related posts

हाईकोर्ट ने पीएम मोदी पर बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के मुद्दे पर कांग्रेस स्टूडेंट लीडर को एक्जाम देने पर लगाई रोक के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली यूनिवर्सिटी से जवाब मांगा

rktvnews

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छाता मरम्मत करने वाली महिला को दिए 50 हजार।

rktvnews

भोजपुर:शहीद कवि कैलाश के शहादत का सम्मान करते हुए उनके सपनों को साकार करें : डीआइजी

rktvnews

कांग्रेस ने हमेशा अम्बेडकर जी को अपमानित किया: अनुराग ठाकुर

rktvnews

झारखंड:इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्य को प्राथमिकता दें सभी उपायुक्त : अलका तिवारी,मुख्य सचिव

rktvnews

भोजपुर:अशरफ अंसारी के विधान परिषद नामांकन के बाद जिलाध्यक्ष ने दी बधाई।

rktvnews

Leave a Comment