RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:अपर समाहर्ता बक्सर की अध्यक्षता में सभी अंचलाधिकारियों एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता की बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर(बिहार) 01 मार्च।आज अपर समाहर्ता बक्सर की अध्यक्षता में सभी अंचलाधिकारियों एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
बैठक में विभागीय निर्देश के आलोक में सभी हल्का में तीन दिन मंगलवार, बुधवार एवं गुरूवार को कैम्प आयोजित करने का निर्देश दिया गया। जिसमें पूर्व से सृजित जमाबंदी में छूटे हुए खाता, खेसरा, रकबा एवं लगान को अद्यतन करने, पारिवारिक बंटवारा हेतु वंशावली बनाने का कार्य हेतु आवेदन प्राप्त किए जायेंगे। इस शिविर में रैयत उपस्थित होकर निम्न साक्ष्य के साथ आवेदन दे सकते हैः-
मृत जमाबंदी रैयत की वंशावली, आपसी खानगी बंटवारा, ऑनलाईन जमाबंदी में खाता, खेसरा, रकबा एवं लगान की प्रविष्टि एंव छुटी हुई जमाबंदी की प्रविष्टि, फटी हुई जमाबंदी के पुर्नसृजन।
सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि तीनों दिन शिविर में हल्का कर्मचारी उपस्थित रहेंगे एवं इसका अधिक से अधिक माईकिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाय। भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर एवं डुमराँव को शिविर का मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया। सभी अंचलाधिकारियों को आरटीपीएस काउंटर का औचक निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया गया। कोई भी बिचौलिया या दलाल औचक छापेमारी में पकडे़ जाते है तो तुरंत एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया। आवेदक आरटीपीएस काउंटर पर स्वयं ही आवेदन देंगे। किसी अन्य के माध्यम से दिया गया आवेदन नहीं लिया जाएगा।
बैठक में सभी अंचलाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर/डुमराँव उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

YRF स्पाई यूनिवर्स फिल्म के लिए ऐतिहासिक पहुंच बनाने के लिए टाइगर 3 ने क्रिकेट विश्व कप में लगाई दहाड़।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, जिला परिषद के 21 कर्मचारी नहीं पहुंचे समय पर, कारण बताओ नोटिस जारी।

rktvnews

देवघर:सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर बांटे गए फूल और नियम तोड़ने वालों को किया गया जागरूक।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्मयोगी साधना सप्ताह को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:बाबू साहेब की सेना में सभी जाति धर्म के लोग थे : आर के सिंह

rktvnews

Leave a Comment