RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन(इसीडीसीए) को मिला पिच रोलर।

RKTVNEWS/मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) 01 मार्च।ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन को बहुप्रतीक्षित अपना पिच रोलर मिल गया हैं।स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी में आज रोलर का विधिवत उदघाटन सम्पन्न हुआ।
बीसीए गवर्निंग काउंसिल के कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम के हवाले से जानकारी देते हुए इसीडीसीए मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया की जिला प्रशासन पू.च. के सौजन्य से आज क्रिकेट एसोसिएशन पू.च. को पिच रोलर प्राप्त हो गया।स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर उप विकास आयुक्त पू.च. समीर सौरभ,सदर अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी श्रेष्ठ अनुपम,खेल पदाधिकारी गौरव कुमार, डीपीआरओ ज्ञानेश्वर प्रकाश,बीसीए गवर्निंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम ने संयुक्त रूप से रोलर का उदघाटन किया। उदघाटन के उपरांत पिच रोलर इसीडीसीए को समर्पित किया गया।जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि पूर्व जिलापदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने अपने कार्यकाल के दौरान जिला में क्रिकेट के विकास के लिए इसीडीसीए को 10 लाख रु अनुमोदित किया था।उक्त राशि से ही लगभग 7 लाख रु मूल्य का यह पिच रोलर खरीदा गया हैं।शेष 3 लाख रु का उपयोग जिला में टर्फ विकेट के निर्माण कार्य मे किया जाएगा।
मौके पर इसीडीसीए सचिव रवि राज,क्लब प्रतिनिधि अय्याज अहमद,खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र सिंह,गुलाब खान,प्रशिक्षक अभिषेक कुमार छोटू सहित क्रिकेट खिलाड़ियों व प्रशंसको की उपस्थिति रही।

Related posts

डुमराव अनुमंडल अंतर्गत शहीद स्मारक पार्क में शहादत दिवस, “राजकीय समारोह” में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल सम्मिलित हुए।

rktvnews

ऑपरेशन सिंदूर तीनों सेनाओं के बीच तालमेल और परिचालन की समझ का प्रमाण है: सीडीएस

rktvnews

भोजपुर:जिला शिक्षा कार्यालय में नव नियुक्त कर्मियों का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित।

rktvnews

उप विकास आयुक्त सारण प्रियंका रानी ने विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जिला के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी को डेंगू से बचाव हेतु दिये आवश्यक निर्देश।

rktvnews

आज मध्य प्रदेश से सामाजिक समरसता के नए युग की शुरुआत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

rktvnews

गिरीडीह:स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुगम बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त ने सदर अस्पताल सभागार में अस्पताल प्रबंधक समिति एवं रक्त केंद्र से संबंधित बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment