RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

हनुमानगढ़:एनएमपीजी में जिला स्तरीय अन्तरमहाविद्यालय खेल प्रतियोगिता शुरू।

RKTVNEWS/हनुमानगढ़(राजस्थान)। पूर्व में 8 जनवरी से 13 जनवरी, 2024 खेल सप्ताह के दौरान प्रथम तीन विजेता प्रतिभागियों, विजेता टीमों के मध्य 29 फरवरी से 2 मार्च तक जिला स्तरीय अन्तरमहाविद्यालय खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ स्थानीय राजकीय नेहरू मेमोरियल महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार जांगिड़ द्वारा किया गया। इस मौके पर खेल प्रभारी भावना एवं खेल सचिव अनमोल शर्मा एवं वरिष्ठ संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
इस खेल प्रतियोगिता के अन्तर्गत जिले के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों के खिलाड़ियों का पंजीयन करने के पश्चात् खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिताओं के तहत इन्डोर खेल में केरम बोर्ड, शतरंज, टेबल टेनिस एवं आउटडोर खेल में कबड्डी, रस्साकस्सी, एथलेटिक्स को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन रस्साकस्सी (पुरूष एवं महिला), कबड्डी (पुरूष एवं महिला), क्रिकेट (पुरूष एवं महिला) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
गुरुवार को खेल प्रतियोगिता में टेबल टेनिस पुरूष वर्ग में एनडीबी राजकीय महाविद्यालय, नोहर के कृष्ण कुमार विजेता रहे जबकि राजकीय नेहरू मेमोरियल महाविद्यालय हनुमानगढ़ के रोहिताश उपविजेता रहे। टेबल टेनिस महिला वर्ग में राजकीय नेहरू मेमोरियल महाविद्यालय हनुमानगढ़ की वर्षा विजेता रही जबकि जीविका उपविजेता रही। शतरंज पुरूष वर्ग में राजकीय नेहरू मेमोरियल महाविद्यालय हनुमानगढ़ के अल्ताफ विजेता एवं रोहन भंवरिया उपविजेता रहे जबकि महिला वर्ग में कुसुमनाथ विजेता एवं किरण कुमारी उपविजेता रही। कैरमबोर्ड पुरूष वर्ग में राजकीय महाविद्यालय, टिब्बी के साहिल विजेता रहे और भव्यभारत उपविजेता रहे जबकि महिला वर्ग में एनडीबी कॉलेज नोहर की प्रिया विजेता एवं राजकीय महाविद्यालय टिब्बी की मनीषा उपविजेता रही।
गुरुवार को हुई प्रतियोगिता में महाविद्यालय संकाय सदस्य डॉ. राम पाल अहरोदिया, भावना, सिद्वार्थ राव, डॉ. अर्चना गोदारा, शिशुपाल, डॉ. सुभाष चन्द्र,भागवन्ती, मनदीप कौर, अनमोल कुमार शर्मा, श्रीमती सुमन, विनोद कुमार बसंल, डॉ. यासमीन खानम् सोहनलाल, महेन्द्र सिंह, अजीतपाल सिंह, पंकज मिश्रा उपस्थित रहे।

Related posts

आरा में इंडिया गठबंधन की जीत पक्की: सुदामा प्रसाद

rktvnews

पटना:जिला तैराकी चैंपियनशिप के फाइनल के लिए चयनित हुए कीर्त्यादित्य और उत्तरायण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 23 नवंबर 25

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आंगनबाड़ी सेविकाओं, पर्यवेक्षिकाओं तथा हेल्पडेस्क कर्मियों के बीच स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

rktvnews

बागपत:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अब तक जनपद में सबसे अधिक 144जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ संपन्न।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी मां की पुण्य तिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment