RK TV News
खबरें
Breaking Newsमहोत्सव

बक्सर:विश्वामित्र महोत्सव का आयोजन।

बक्सर/बिहार 29 फरवरी। कला एवं संस्कृति विभाग,बिहार,पटना तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में प्रखण्ड बक्सर में 28 फरवरी को विश्वामित्र महोत्सव का आयोजन बक्सर जिले के ऐतिहासिक किला मैदान में किया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री उपभोक्ता मामलें खादय एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय एवं पर्यावरण वन एवं जलवायु परिर्वतन मंत्रालय-सह-माननीय सांसद अश्विनी कुमार चौबे, न्यायाधीश उच्च न्यायालय रांची डॉ0 शिवानंद पाठक एवं जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
इस कार्यक्रम में देश के सुविख्यात कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी अपनी कला के प्रदर्शन हेतु मौका दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वामित्र महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को तरजीह दी गई है। यह महोत्सव स्थानीय व उभरते कलाकारों के लिए एक बेहतरीन मंच साबित होगा तथा उन्हें अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
कार्यक्रम की पारंपरिक एवं विधिवत शुभारंभ के बाद तड़का वध की प्रस्तुति सिनेमेड एंटरटेनमेंट के द्वारा दी गई। तत्पश्चात आर्यन बाबू ने अपनी गायिकी से कार्यक्रम में लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके द्वारा कई भक्ति गाना की भी प्रस्तुति दी गई। जिसे सुनकर श्रोतागण काफी उत्साहित दिखे। स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। श्रोतागण भी उन्हें ताली बजाते हुए पूरे कार्यक्रम में उत्साहवर्धन करते रहें। स्पीड डांस ग्रुप एवं साकार कलाकृति ग्रुप के द्वारा भी अपनी प्रस्तुति दी गई।
इस मौके पर जिला प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम में शिरकत कर रहे बॉलीवुड गायक विनोद राठौड़ एवं गायिका चांदनी मुखर्जी ने भी लोगों को झूमने पर भी मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों एवं प्रतिभागियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई साथ ही ज़िला पदाधिकारी द्वारा भी कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी पदाधिकारियाें, कर्मियों एवं प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएँ दी गई।

Related posts

पेटीएम बना मोबाइल रिचार्ज का पसंदीदा ऐप, टैरिफ बढ़ने के बाद ज्‍यादातर ग्राहकों ने पेटीएम पर वीआई, जियो और एयरटेल रिचार्ज के लिए लॉन्ग टर्म प्लान चुने।

rktvnews

योग स्वास्थ्य शिविर में कफ एवं वात के रोग, प्रतिश्याय, गले के विकार और उदर के कृमि दूर करने का अभ्यास।

rktvnews

गढ़वा में NCORD कमिटी की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के तत्वावधान में मंत्री श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड, सरकार, सत्यानंद भोक्ता की उपस्थिति में एक दिवसीय कौशल उत्सव व मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन।

rktvnews

इंदौर:बुलावा अभियान के अंतर्गत पीले चावल देकर मतदाताओं को दिया जा रहा है मतदान का न्योता।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment