RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : दो अभियुक्त गिरफ्तार, गए जेल।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 28 फरवरी। भोजपुर जिले के बहोरनपुर ओपी थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह ने शिवपुर घाट जाने वाली सड़क पर वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति भागीरथ बिन्द को 180 एमएल के फ्रूटीनुमा मैकडोवेल अंग्रेजी शराब के एक बंद पैक और दूसरा आधा खुला पैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उक्त शराब को जप्त कर लिया। भागीरथ बिंद उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के रेवती थाना क्षेत्र के रामपुर दीघार गाँव का रहने वाला बताया जाता है। वह अपने संबंधी के यहाँ बिहार के शाहपुर प्रखंड के जवइनिया जा रहा था। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान उसके पॉकेट से शराब का पैकेट जप्त कर उसे जेल भेज दिया। बहोरनपुर ओपी पुलिस ने कांड संख्या 383/22 के नामजद अभियुक्त टीकापुर के पंकज राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related posts

गिरीडीह:रामनवमी पर्व सफलतापूर्वक संपन्न, जिला और पुलिस प्रशासन रात भर दिखे सक्रिय।

rktvnews

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

rktvnews

भोपाल:स्टेट बैंक साहित्य एवं कला परिषद की “पावस गोष्ठी” भूखों को रोटी दे, सूखे चेहरों पर नूरानी दे कारे मेघा पानी दे।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने विधानसभा विस्तारीकरण अंतर्गत नवनिर्मित सभागारों का किया लोकार्पण।

rktvnews

हनुमानगढ़:मेडिकल कॉलेज को मिला पहला कैडेवर।

rktvnews

भोजपुर:जिला नियोजनालय, भोजपुर, द्वारा एक दिवसीय जॉब कैम्प में 187 अभ्यार्थी में 57 का हुआ चयन।

rktvnews

Leave a Comment