RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बक्सर:बाल विवाह एवं बाल श्रम उन्मूलन हेतु जागरूकता संबंधित प्रचार वाहन एवं नुक्कड नाटक दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

बक्सर/बिहार 28 फरवरी। 27 फरवरी को प्रभारी जिला पदाधिकारी बक्सर डॉ0 महेन्द्र पाल की अध्यक्षता में बाल श्रम, बाल विवाह एवं समरूप विषयों पर गठित जिला स्तरीय समितियों की संयुक्त बैठक की गई।
प्रभारी जिला पदाधिकारी के द्वारा जागरूकता अभियान के बारे में चर्चा किया गया। श्रम अधीक्षक बक्सर के द्वारा बताया गया कि डुमराँव प्रखण्ड में बाल विवाह एवं बाल श्रम उन्मूलन हेतु जागरूकता संबंधित प्रचार वाहन एवं नुक्कड नाटक दल को डुमराँव प्रखण्ड में प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसी क्रम में 27 फरवरी 2024 को समाहरणालय परिसर से प्रभारी जिला पदाधिकारी के द्वारा संबंधित नुक्कड नाटक एवं जन जागरूकता अभियान को सफल बनाने हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए विमुक्त बाल श्रमिकों के परिवारों को पीडीएस के माध्यम से आयुष्मान कार्ड, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा के माध्यम से मनरेगा कार्ड एवं ।क्ब्च्व् को अन्य सभी विभागों से समन्वय स्थापित करवाते हुए विमुक्त बाल श्रमिकों को पुर्नवासित हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही अधिक से अधिक धावा दल का संचालन कराते हुए बक्सर जिला को बाल श्रमिकों को मुक्त करवाने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच) बक्सर, श्रम अधीक्षक बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सभाकक्ष में लू से बचाव की कार्य योजना के कार्यान्वयन एवं अगलगी की रोकथाम पर कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

आपदा शासन सचिव पीसी किशन ने किया हनुमानगढ़ का दौरा।

rktvnews

रांची:शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 का चौथा दिन:सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी बांदा मुंडा उड़ीसा।

rktvnews

राजस्थान:कर्मचारी संगठनों के साथ बजट पूर्व संवाद।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

राष्ट्रीय क्वांटम मिशन के तहत चयनित स्टार्टअप ने भारत के सबसे शक्तिशाली क्वांटम कंप्यूटरों में से एक लॉन्च किया।

rktvnews

Leave a Comment