RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक पंकज उधास के निधन पर दुख व्यक्त किया।

नई दिल्ली/ पीआईबी 26 फरवरी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध गायक पंकज उधास के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने पंकज उधास के साथ अपनी विभिन्न बातचीत को याद करते हुए कहा कि पंकज उधास जी भारतीय संगीत के एक प्रतीक थे, जिनकी धुनें पीढ़ियों से चली आ रही हैं। श्री मोदी ने आगे कहा कि उनके जाने से संगीत जगत में एक खालीपन आ गया है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता।

प्रधानमंत्री मोदी ने X पर पोस्ट लिखते हुए कहा:
“पंकज उधास के निधन से दुखी हूं। उनकी गायकी कई भावनाओं को व्यक्त करती थी, उनकी ग़ज़लें श्रोताओं के दिलों को छू जाती थीं। वह भारतीय संगीत के एक प्रकाश स्तंभ थे, उनके गायन ने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया। मुझे वर्षों तक उनके साथ अपनी बातचीत याद है।
उनके निधन से संगीत जगत में एक अपूरणीय शून्यता पैदा हो गई है। पंकज उधास के परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।”

Related posts

जंक्शन में हुआ एक दिवसीय नशा मुक्ति सामाजिक बहिष्कार कार्यक्रम, पूरे देश से पहुंचे प्रतिभागी।

rktvnews

राजस्थान:राज्य में हीटवेव का अलर्ट,स्थानीय निकाय विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

rktvnews

नूहं:मंजरी फाउंडेशन द्वारा सखी उत्सव का सफल आयोजन, महिलाओं एवं किशोरियों के सशक्तिकरण पर जोर।

rktvnews

आभा (एबीएचए) की स्कैन और शेयर सेवा ने देशभर में 3 करोड़ बाह्य रोगी विभाग पंजीकरण की सुविधा प्रदान की।

rktvnews

पटना:वेनेजुएला पर अमेरिकी साम्राज्यवादी युद्ध के खिलाफ पटना में प्रतिवाद।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 16 सितंबर 26

rktvnews

Leave a Comment