RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मोतिहारी: डीएम और एसपी ने किया गड़हिया ओपी का उदघाटन।

मोतिहारी/पूर्वी चंपारण 21 फरवरी।पकड़ीदयाल अनुमंडल के मधुबन प्रखंड अंतर्गत गड़हिया पंचायत में गड़हिया ओपी का जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल व एसपी कांतेश मिश्रा ने फिता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया ।जिलाधिकारी श्री जोरवाल ने बताया कि क्षेत्र में आगामी लोकसभा चुनाव में इस ओपी के खुलने से काफी लाभ मिलेगा ।वही एसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि गृह विभाग के द्वारा 2014 में इसकी स्वीकृति दी गई थी ।इसके भवन का निर्माण का कार्य तेजी से हो रहा है ।आगामी लोकसभा चुनाव व अपराध नियंत्रण के लिए इस ओपी को पंचायत सरकार भवन में ही शुभारंभ किया जा रहा है। इस ओपी में एस एच ओ के साथ-साथ अनुसंधान कर्ता व सशस्त्र बल के जवान भी मौजूद रहेंगे। इससे क्षेत्र वाशियों को सुरक्षा का भाव मिलेगा। क्षेत्र में विधि व्यवस्था बेहतर ,अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। बता दें कि इस ओपी के अंतर्गत मधुबन प्रखंड के गड़हिया, सवंगिया, कोईलहरा, तेतरिया प्रखंड के पुनास लहलादपुर व कोठियां पंचायत को जोड़ा गया है।

Related posts

जयपुर:महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय का अष्ठम दीक्षांत समारोह आयोजित।

rktvnews

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल ने पीएमईजीपी योजना अन्तर्गत स्थापित मेसर्स सिद्धार्थ एंटरप्राइजेज का स्थल निरीक्षण किया गया।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर में 1,006 करोड रु० लागतकी 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

उत्तर भारत में शीतलहरी के बीच मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने बांटे हजारों जरूरतमंदों को कंबल।

rktvnews

भोजपुर:प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा में व्यक्तित्व और कृतित्व को किया याद, दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

पद्म पुरस्कार-2024 के लिए 15 सितंबर, 2023 तक नामांकन।

rktvnews

Leave a Comment