RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

जब मर्यादाएं बोझ लगे! :रमाकांत सोनी सुदर्शन

रमाकांत सोनी सुदर्शन

जब मर्यादाएं बोझ लगे!

जब मर्यादाएं बोझ लगे, जरा अंतर्मन में झांको तुम।
क्या हमको संस्कार मिले थे, संस्कृति में ताको तुम।

मर्यादा पालक रामजी, मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए।
मातपिता की आज्ञा लेकर, लक्ष्मण संग वन धाए।

मर्यादा में रहकर सीताजी, सतीव्रता नारी कहलाई।
सावित्री यमराज से, पति के प्राण वापस ला पाई।

मतिमंध मनचलों ने यहां, मर्यादाएं सारी ढहा डाली।
संस्कारों की गरिमा को थोथी, बातें कह बहा डाली।

मर्यादा सिंधु गर तोड़े तो, भारी विनाश आ जाता है।
सूर्य देव मर्यादा में रह, जग आलोकित कर पाता है।

मर्यादा में पवन चले तब, सुरभित पुरवाई होती है।
आंधी तूफां रूप धरे तो, दुनिया की तबाही होती है।

मर्यादा में सरिताएं बहती, इठलाती बलखाती सी।
टूट जाए बांध सब्र का, बिखरे अथाह जलराशि सी।

जल गई सोने की सारी लंका, अनीति अनाचारों से।
राजपाट कुर्सियां हुई गायब, कुछ स्वार्थी सरदारों से।

(साभार शब्दों की सरिता मंच)

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 15 जनवरी 26

rktvnews

बिहार:62 आईपीएस पदाधिकारियों का तबादला।

rktvnews

भोपाल:नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

गिरीडीह:स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने समाहरणालय परिसर में साफ-सफाई की तथा “एक पेड़ मां” अभियान के तहत पौधारोपण किया, कहा इस अभियान का उद्देश्य है लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना और सामूहिक भागीदारी से गाँव-गाँव को स्वच्छ बनाना है।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय राशि में की वृद्धि की घोषणा,आशा को 3000 एवं प्रति प्रसव ममता कार्यकर्ताओं को मिलेंगे 600 रुपए।

rktvnews

पटना: प्रियंका रानी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग में नए निदेशक के रूप में संभाला कार्यभार।

rktvnews

Leave a Comment