RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य जलभरी यात्रा।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 18 फरवरी। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के डुमरिया गाँव में माॅ काली मंदिर के जोर्णोधार, प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा एवं यज्ञ को लेकर भव्य जल यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, युवक, युवती एवं बच्चे शामिल हुए। हाथी, घोङा, बैंड-बाजे और वाहनों के काफिलों के साथ सर पर कलश लिए श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर पैदल चलकर भरौली स्थित धर्मावती नदी से कलश में जल भरा और पुनः काली मंदिर स्थित यज्ञ मंडप पहुंचे। मंत्रोच्चार एवं अरणीमंथन की गूंज के बीच कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जगह-जगह पर तोरण द्वार लगाया गया है। बिजली के तरह-तरह की सजावट से रात में भी चारों तरफ उजाला दिख रहा है। कथावाचक वृंदावन के रश्मि शास्त्री जी के अमृतवाणी का रसास्वादन कर लोग घूमने पर मजबूर हो गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा एवं यज्ञ को सफल बनाने में विपिन बिहारी सिंह, हरि नारायण सिंह, व्यास मुनि सिंह,अयोध्या प्रसाद गुप्ता, ठाकुर प्रसाद, रमेश यादव, श्रीभगवान यादव, विजय यादव, महादेव साह, जयराम साह, रामू यादव, विजय पासवान, मोहम्मद शहाबुद्दीन, सरफू सहित बड़ी संख्या में लोग लगे हुए हैं।

Related posts

स्टार स्टूडियोज़ & सिने1 स्टूडियोज़ की इंटेंस सर्वाइवल थ्रिलर ‘अपूर्वा’ का ट्रेलर रिलीज़!

rktvnews

व्यंग्य:एक माफ़ी का सवाल है, बाबा🤪

rktvnews

दरभंगा:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर प्रेक्षक की अध्यक्षता में हुई बैठक।

rktvnews

वैशाली:मद्य निषेध के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए वैशाली के जिला पदाधिकारी सम्मानित।

rktvnews

राजस्थान:पुष्कर मेले का भव्य समापन,हर साल पूरी भव्यता के साथ आयोजित होगा मेला।

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद समापन में जिलाधिकारी ने की शिरकत।

rktvnews

Leave a Comment