RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

पिथौरागढ़: मतदान के प्रति जागरुकता को ले मिनी मैराथन का आयोजन।

पिथौरागढ़/उतराखंड 18 फरवरी।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद पिथौरागढ़ के सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम मे मिनी मैराथन का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में के रूप में मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार और अपर जिला अधिकारी डॉ शिव कुमार वरनवाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा के सानिध्य में मिनी मैराथन रैली का आयोजन किया गया। जो स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ से शुरू होकर एप्टेक चौराहा, घंटाघर, सिलथाम होते हुए केमू बस स्टेशनमे रैली का आयोजन किया गया इसमें 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
सभी प्रतिभागियों ने इस बार पिथौरागढ़ में 100% मतदान करने का शपथ लिया, मतदाता जागरूकता अभियान क़ो प्रोत्साहित करने के लिए जनपद के अन्य लोगों ने भी इसमें प्रतिभाग किया, जिला स्विप नोडल अधिकारि/ मुख्य विकास अधिकारि नंदन कुमार ने सभी लोगों क़ो मतदान की शपथ दिलाई। और निर्भीक होकर बिना लोभ लालच में आये सभी क़ो मतदान करने की अपील की,
आयोजन के दौरान स्विप सहायक नोडल अधिकारि हवलदार प्रसाद, जिला निर्वाचन अधिकारी,जिला क्रीड़ा अधिकारी, ए. आर दताल, नीरज जोशी, करन थापा, हर्षिता पुनेठा,विक्रम दिगारी, प्रकाश उप्रेती,प्रदीप कुमार सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Related posts

गिरिडीह: ज़िले के विद्यालयों में सड़क सुरक्षा प्रभात फेरी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

असामान्य बारिश का मुख्य कारण पेड़ो की अंधाधुंध कटाई:आनंद

rktvnews

चारधाम यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार हर संभव है प्रयासरत: स्वास्थ्य सचिव , डॉ आर राजेश कुमार

rktvnews

भोजपुर:अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के संजय सिंह चंद्रवंशी ने किया झंडोत्तोलन।

rktvnews

गढ़वा:धान अधिप्राप्ति में अनियमितता की शिकायत, मामले के जांचोपरांत की गई दंडात्मक कार्रवाई।

rktvnews

सारण:भारत स्काउट और गाइड ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर महादलित टोलों में चलाया जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment