RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

गोपालगंज: जिलाधिकारी ने पटना के तिबरेवाल दंपत्ति को 05 माह की बच्ची को दत्तकग्रहण हेतु सौंपा।

गोपालगंज/ बिहार 17 फरवरी।दत्तकग्रहण नियमावली, 2022 के प्रावधानुसार आज दिनांक-17.02.2024 को जिला पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में दत्तकग्राही शिवम तिबरेवाल एवं विनती तिबरेवाल, माता-पिता पटना निवासी निसंतान दंपति को 05 माह की बालिका को दत्तकग्रहण हेतु माता-पिता को अंतिम रूप से सौपा गया। इसके पूर्व उक्त बालिका को Pre Adoption foster care में दिनांक-16.01.2024 को दिया गया था। ध्यातव्य है कि दत्तकग्रहण विनियम, 2022 के विनियम-13 एवं विनियम-36 में दो माह के अवधि के भीतर दत्तकग्रहण का अंतिम आदेश जारी करना होता है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी मो0 मकसूद आलम द्वारा जिले के सभी लोगों से अपील की गई कि यदि कोई बच्चा/बच्ची अनाथ मिलते है तो उसे विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान, हजियापुर गोपालगंज में सौपें तथा यदि किसी निंसतान दंपती को बच्चा गोद लेना हो तो CaRE के वेबसाईट (Central Adoption Resource Authority) के द्वारा ONLINE आवेदन दे सकते है। इस दत्तकग्रहण के अवसर पर प्रशांत मिश्रा, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, गोपालगंज, दिलीप कुमार, लेखापाल, कुमारी अन्नू, सामाजिक कार्यक्रम, रामाकांत गुप्ता परामर्शी एवं विजय कुमार समन्वयक, विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान, गोपालगंज आदि उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:नशामुक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश, खेलो इंडिया सेंटर एवं आवासीय फुटबॉल केंद्र के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया उत्साहपूर्वक भाग।

rktvnews

लखीसराय:जीविका दीदी का सिलाई केन्द्र का शुभारंभ,100 जीविका दीदियों को मिला रोजगार।

rktvnews

उज्जैन:जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह ने पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

सारण:प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के संचालन समिति की बैठक।

rktvnews

भारत टेक्स 2026 : दूसरे दिन भी बिहार पवेलियन पर उमड़ी निवेशकों की भीड़।

rktvnews

दुमका:समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जल महोत्सव का जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment