RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्यशाला

नारनौल:बीडीपीओ कार्यालय में भूजल सहेली कार्यशाला आयोजित।

अटल भूजल कार्यशाला में मौजूद भूजल सहेली।

नारनौल/महेन्द्रगढ़ 16 फरवरी। अटल भूजल योजना के तहत आज बीडीपीओ कार्यालय में नारनौल खंड के सभी ग्राम पंचायतों के भूजल सहेली और लाइन डिपार्टमेंट्स जे ऑफिसर्स के लिए एक दिवसीय खंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के दौरान सभी प्रतिभागियों को अटल भूजल योजना और उसके उद्देश्य से अवगत करवाया तथा भूजल सहेली के जिम्मेदारियां और कार्यों के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया। मुख्य रूप से अटल भुजल योजना के प्रति जनजागृति, फील्ड लेवल इंस्ट्रूमेंट जैसे वाटर लेवल मॉनिटरिंग, रेन गॉज डेटा कलेक्शन साथ ही पीजोमीटर के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में मौजूद लाइन डिपार्टमेंट के अधिकारियों को कन्वर्जेन्स के बारे में जानकारी प्रदान की। डिपार्टमेंट के द्वारा अटल भूजल योजना की प्रोत्साहन राशि के द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर भी चर्चा की।

इस अवसर पर कृषि विभाग से एडीओ रविप्रकाश, ब्लॉक रिसोर्स पर्सन पीएचईडी इंद्रजीत, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग से हितेश जिंदल, संदीप, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई से तुषार तांबेकर, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई से भूजल एक्सपर्ट रोहित शुक्ला के अलावा अविनाश, जोगिंदर यादव, अजय सिंह राठौर, तरुण यादव, सुरेंद्र यादव, विकास यादव, रीना यादव, रवि यादव, अंकित गुप्ता, प्रवीण कुमार मौजूद थे।

Related posts

नारनौल:सचिव देबाश्री मुखर्जी ने अटल भूजल योजना के कार्यों के बारे में उपायुक्तों के साथ की वीडियो कांफ्रेंस।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 11 अप्रैल 24

rktvnews

दरभंगा: राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी अंडर-19 बालिका प्रतियोगिता का उदघाटन।

rktvnews

चतरा:लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम के पश्चात अभ्यर्थियों का लेखा व्यय का जांच 30 जून को।

rktvnews

सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स की वार्षिक मानसून सेल शुरू।

rktvnews

राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमारे जीवंत लोकतंत्र का उत्सव मनाने और प्रत्येक नागरिक को वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए सशक्त बनाने के बारे में है: प्रधानमंत्री

rktvnews

Leave a Comment