RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

छत्तीसगढ़:मुख्यमंत्री ने मातृ-पितृ पूजन दिवस की दी बधाई।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 13 फरवरी।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को मातृ-पितृ पूजन दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बच्चों को अच्छे संस्कार देने और संस्कृति को सहेज कर रखने के लिए राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में 14 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन मातृ-पितृ दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इससे माता-पिता और बच्चों के बीच का बंधन और मजबूत बनेगा और बच्चों में अच्छे संस्कारों का बीजारोपण होगा। यह दिन माता-पिता के प्रति सम्मान, प्यार और देखभाल के संस्कार विकसित करने के लिए समर्पित है। श्री साय ने कहा कि माता-पिता की सेवा से बढ़कर कुछ नहीं है। माता-पिता अपने बच्चों के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। बच्चों का यह कर्त्तव्य है कि माता-पिता को सम्मान दें।

Related posts

विचाराधीन कैदी विकास कुमार के मृत्यु के दोषियों पर भाकपा माले ने कार्रवाई की मांग की।

rktvnews

सीतामढ़ी:उद्योग विभाग से संबंधित योजनाओं पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई में ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैंप का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि से उत्पन्न स्तिथि और आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

उप विकास आयुक्त डॉ प्रीति कुमारी द्वारा दो बसों को हरी झंडी दिखाकर 120 मत्स्यपालकों को जिला मत्स्य कार्यालय के भ्रमण दर्शन योजना के तहत दरभंगा के डैजल एग्रो एवं मधुबनी के कैलाश मत्स्य हैचरी भेजा गया।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमानक उर्वरकों को लेकर तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

rktvnews

Leave a Comment