RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर:सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक आयोजित! विभिन्न मांगो हेतु आवाज हुई बुलंद।

आरा /भोजपुर 11 फरवरी।सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की राष्ट्रीय कार्य समिति को संबोधित करते हुए अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने राष्ट्र के 756 प्रखंडों में आयुष्मान स्वास्थ्य योजना शीघ्र लागू करने कोविड के समय से बंद रेलवे टिकटों पर वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट अविलंब लागू करने ,ओल्ड एज होम का निर्माण सभी जिलों में करने तथा तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलंत चिकित्सा सेवा लागू करने संबंधित बाते मांग करते हुए कही। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार अगर नहीं मानती है तो सरकार के विरुद्ध आंदोलन की शुरुआत 15 फरवरी से शुरू कर दिया जाएगा वही संगठन के महासचिव डॉक्टर दिवाकर पांडे ने कहा वरिष्ठ नागरिकों की उपेक्षा सरकार को महंगी पड़ेगी। बिहार प्रदेश के अध्यक्ष बी डी सिंह ने केंद्र सरकार से वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृहद योजना लागू करने की मांग उठाई।बैठक को संबोधित करने वालों में मीरा पांडे ,धर्मशिला सिंह ,राघव प्रसाद सिंह, प्रोफेसर निर्मल कुमार ,प्रोफेसर अमरेंद्र कुमार ,रविंद्र नाथ सिंह, रामबालक राम,ठाकुर प्रसाद यादव, त्रिलोकी सिंह, बजरंगबली सिंह, सतनारायण सिंह ,अनंत कुमार श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह ,गोवर्धन सिंह प्रमुख थे।बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष से रेलवे टिकटों पर वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट पुनः लागू करने की मांग की गई वहीं वृहत वरिष्ठ नागरिक योजना लागू करने देश के सभी प्रखंडों में ओल्ड एज होम का निर्माण करने ,वरिष्ठ नागरिकों को इनकम टैक्स से माफ करने, सीनियर सिटीजन एक्ट 2007 के तहत सभी जिलों में कमेटी बनाने ,80 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों की बैंक सेवा चिकित्सा सेवा एवं अन्य सेवाएं उनके घर पर ही मुहैया कराने की मांग की गई। अंत में संगठन के संरक्षक प्रभु नारायण सिंह ,जगदीशपुर के सचिव कमरुद्दीन डॉ राजेश की पत्नी एवं प्रोफेसर अमरेंद्र कुमार के पिताजी की मृत्यु पर 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया।

Related posts

रक्षा मंत्री और अमेरिकी रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत में व्यापक रक्षा और रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।

rktvnews

राजस्थान:उदयपुर बर्ड फेस्टिवल का समापन—

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर सुदृढ़ होता प्रदेश का चिकित्सा तंत्र।

rktvnews

भोजपुर पुलिस का अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई जारी, बोलेरो में लदा 1244.16 लीटर अंग्रेजी शराब किया बरामद।

rktvnews

विश्व हिन्दू परिषद के दुर्गा वाहिनी के अभ्यास वर्ग का शुभारम्भ।

rktvnews

Leave a Comment