RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

संस्कारमय शिक्षा ग्रहण करें विद्यार्थी: हरेंद्र प्रसाद सिंह

विद्यार्थियों को सम्मानित करते विद्यालय निदेशक हरेंद्र प्रसाद सिंह

आरा/भोजपुर 10 फरवरी।स्थानीय करमन टोला स्तिथ धनेश्वर प्रसाद सिंह (डीपीएस) पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं की बिदाई समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक हरेंद्र प्रसाद सिंह ने भींगी आंखों से कहा की जब तक आप मेरे विद्यालय में रहे हमेशा शिक्षक छात्र व निदेशक के बदले मैने आपके अभिवावक के रूप में संबंध निभाया। आप सभी ने भी मुझे वैसा ही सम्मान दिया।मैने आपलोगो की हर कमजोरियों को सूक्ष्म रूप से देखते हुए आपको शिक्षा ज्ञान पाने हेतु एक अभिवावक के रूप में हमेशा मार्गदर्शित करते रहा ताकी आपका भविष्य सुंदर और संस्कारमय हो सके।उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की आपने यहां से जो ज्ञान और संस्कार ग्रहण किया उसे यथावत बरकरार रखें बल्कि उसे और भी मजबूत बनाए क्योंकि आज समाज में इसका निरंतर अभाव होते देखा जा रहा है।आप सभी संस्कारमय उच्च शिक्षा ग्रहण करें यही मेरी कामना है।
10 वी कक्षा के लगभग तीन दर्जन विद्यार्थियों के विदाई समारोह में सेवानृवित प्रधानाध्यापक हरिनाथ राम, विद्यालय के प्रशासक कर्ण सिंह,शिक्षक रोहित कुमार,राघवेंद्र जी,शिक्षिका वेदवंती,नीलम मैडम,बाबू लाल के अतिरिक्त काफी संख्या में अभिवावक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती विद्यालय की छात्राएं

कार्यक्रम की शुरुआत केक काट और विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ की गई।इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनोरम प्रस्तुति भी की गई।

Related posts

भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ी रूस में बहुपक्षीय अभ्यास जेडएपीएडी 2025 के लिए रवाना हुई।

rktvnews

पुष्पा 2: द रूल’ का प्रीमियर 6 जुलाई को एंड पिक्चर्स पर।

rktvnews

बागपत:विश्व टीकाकरण सप्ताह के अंतर्गत स्कूल आधारित टी०डी० वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ।

rktvnews

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर पुलिस मुख्यालय में औपचारिक कार्यक्रम।

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवन में मनाया गया गुजरात और महाराष्ट्र राज्य का स्थापना दिवस।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने केन्‍द्र सरकार के सचिवों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment