RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

ऐ जिंदगी..! :चुन्नू साहा

चुन्नू साहा ,पाकूड़ (झारखण्ड)

ऐ जिंदगी..!

आहिस्ता आहिस्ता चल ऐ जिंदगी,
अभी सफर बहुत ही लंबी है,
कुछ कर्ज अभी बाकी है,
फर्ज भी अधुरी है,
हरेक को पूरी करना जरूरी है ।
अभी अभी तो आया हूँ इस धरा पर,
कुछ पल तो ठहरने दो,
धरा पर रहने की मजा लेने दो,
रिश्ते परिवार,दोस्तों के संग बिताने दो,
लेकिन तुम तो इतने जल्दी मे हो कि?
कुछ मानते ही नही हो,ऐ जिंदगी ।
आहिस्ता आहिस्ता चल सफर अभी लंबी है।
माना कि चुन्नू कवि को यहाँ नही ठहरना है बहुत दिनों तक,
लेकिन मिली है जब ये जिंदगी तो?
कुछ पल सुकून का बिताने दो न?
अपने पराये,,पराये अपने को भेद जानने दो न?
पल में कैसे लोग बदल जाते हैं, उसे जानने दो न?
दुख सुख मे सुख दुख मे फर्ज को जानने दो न?
यही सब जानने को तो डहरना चाहता हूँ ऐ जिंदगी,
आहिस्ता आहिस्ता तुम चलो ना?
बस:::कुछ और पल तु ठहर जा ऐ जिंदगी
कुछ मुलाकातें किसी से है मेरी अधुरी,
वादा कर रखा हूं उससे कि,
अंतिम वक्त मे तुझसे सारे गिले शिकवे दुर करना है ।
कम से कम,
उसके खातिर ऐ जिंदगी कुछ आहिस्ता आहिस्ता तु सफर कर,,,,,,,,सफर कर,,,सफर कर।

Related posts

डीजीजीआई गुरुग्राम के अधिकारियों ने 461 मुखौटा कंपनियों से जुड़े आईटीसी रैकेट का पर्दाफाश किया, जिसके तहत 863 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया था, 2 गिरफ्तार

rktvnews

नवादा: “शिक्षा संवाद” का किया गया आयोजन।

rktvnews

ओसियां ब्लाइंड मर्डर का 4 घंटों में खुलासा :6 माह की मासूम समेत 4 की हत्या में भतीजा गिरफ्तार।

rktvnews

राजस्थान:उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को डीजीपी ने केंद्रीय गृह मंत्री पदक, अति उत्कृष्ट सेवा पदक , उत्कृष्ट सेवा पदक, एवं डीजीपी डिस्क से किया सम्मानित।

rktvnews

आध्यात्मिक शक्तियां : महाकुंभ 2025 में अखाड़े सबसे आगे।

rktvnews

रांची की जनता ने मुझे दिया अपार प्यार : यशस्विनी सहाय

rktvnews

Leave a Comment