RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भाजपा भोजपुर ने गाँव चलो अभियान कार्यक्रम किया आयोजित।

आरा /भोजपुर 09 फरवरी।भारतीय जनता पाटी भोजपुर ने गांव की ओर कार्यक्रम को भोजपुर में आज जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व में शुरुआत की। कल और परसों 11 फरवरी को समर्पण दिवस तक प्रवास योजना चलेगी। जिसमें जिले के सभी कार्यकर्ता गांवों में रात्रि प्रवास कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया जाएगा। प्रवास योजना के अन्तर्गत संदेश बिधानसभा के गजराजगंज मंडल के बुथ संख्या 10 पर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पुरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भ्रष्टाचार को समाप्त कर दिया है, जिसके परिणामस्वरूप आज लाभान्वित लोगों के बैंक खाते में सीधे पैसे जमा हो रहे हैं,और जिसके कारण बिचौलियो की मनमानी समाप्त हो रही हैं, आज करीब-करीब 100 बुथो पर कार्यकर्ताओं ने प्रवास किया है।कार्यक्रम में जिला संयोजक वंदना राजवंशी ने बताया कि कल दिनांक 10 फरवरी एवं 11 फरवरी को समर्पण दिवस के अवसर पर सभी गांव के बुथो पर पार्टी के कार्यकर्ताओं का रात्रि प्रवास होगा, जिसमें बुथ सशक्तिकरण और लाभार्थी संपर्क किया जाएगा और केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम मे पुर्व जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी शाहपुर विधानसभा के कुंडेश्वर में, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कन्हैया सिंह तरारी विधानसभा के सहेजनी में, लोकसभा प्रभारी जितेन्द्र पाण्डेय संदेश बिधानसभा के छोटकी सासाराम मे,जिला महामंत्री नरेंद्र तिवारी आरा विधानसभा के सैदपुर मे और किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामदिनेश यादव ने भी संदेश विधानसभा के सरथुआ जिला मंत्री संतोष चंद्रवंशी, राजकुमार कुशवाहा, निशांत सिंह सेंगर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता सिंह, गजराज गंज मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार, अशोक सिंह, लोकसभा विस्तारक सुनील सिंह, ने भी प्रवास किया इनके सहित सभी मंडल में गांव चलों अभियान की शुरुआत हुई।

Related posts

बीजेपी के घोषणा पत्र मे नौकरी और रोजगार का जिक्र नहीं : तेजस्वी

rktvnews

उज्जैन:बाबा महाकाल को केसरयुक्त रंग का जल अर्पित कर प्रतीकात्मक रुप से मनाया गया रंग पंचमी का त्यौहार।

rktvnews

भोजपुर: महापौर ने आरा नगर निगम के वार्ड संख्या-39 नवादा में सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन।

rktvnews

चतरा: स्थानीय लोगों के हक फर्जीवाड़ा तरीके से मारने वाले लोगों के विरुद्ध उपायुक्त सख्त।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने कर -करेत्तर राजस्व संग्रह के संबंध में की बैठक।

rktvnews

रायपुर : एससीईआरटी में अनोखा आयोजन : अधिकारी और प्राध्यापक बने छात्र।

rktvnews

Leave a Comment