RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

मैं ढूंढ ही रही थी किसी हमख़याल को! : माधुरी मिश्रा

माधुरी मिश्रा(वाराणसी)

मैं ढूंढ ही रही थी किसी हमख़याल को।

फ़ैलाया फ़िर से उसने मुहब्बत के जाल को।
समझी नही थी पहले मैं उसकी चाल को।

अच्छा हुआ सफ़र में मुझे तुम जो मिल गए।
कोई हमसफ़र नही था मेरी देखभाल को।।

मिलता नही किसी से मेरा ख़याल यूँ।
मैं ढूंढ ही रही थी किसी हमख़याल को।।

उम्मीद का है आया फ़िर साल ये नया।
काटा है किस तरह से मैंने गुज़रे साल को।।

दे पाउँ ना मैं शायद इसका कोई जवाब।
रखना न मेरे आगे फ़िर इस सवाल को।।

मैं सोचती हूँ अक्सर सोचेगा वो मुझे।
पूछेगा जब वो आकर कभी मेरे हाल को।।

अश्क़ों से भीगता है ढलता है आँख से।
वो चूमकर गया था मधु मेरे गाल को।।

Related posts

राजभवन में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया!राज्यपाल को बालिकाओं, बहनों ने रक्षासूत्र बांधे।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज में प्रो.कन्हैया बहादुर सिन्हा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

पटना: अपर सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग वर्षा सिंह को विभाग में दी गई विदाई।

rktvnews

सारण:नंदलाल सिंह महाविद्यालय में “छात्र प्रेरक कार्यक्रम” आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति की हुंकार रैली 25 मई को मिलर स्कूल पटना में।

rktvnews

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment