RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्यशाला

चतरा:ट्रांसजेंडर (उभयलिंगी) होना कलंक नहीं‘‘ पर कार्यशाला का आयोजन।

ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रति सहानुभूति व सहयोग की भावना रखे:उपायुक्त अबु इमरान

चतरा/झारखंड 08 फरवरी।आज डीआरडीए प्रशिक्षण भवन हॉल में जिला समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में ‘‘ट्रांसजेंडर (उभयलिंगी) होना कलंक नहीं‘‘ पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला समाज कल्याण पदाधिकारी चतरा ने किया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त चतरा अबु इमरान एवं विशिष्ट अतिथि ट्रांसजेंडर सपना कुमारी, अमरजीत, पीयूष देवगन, आनंदी उपस्थित थे। कार्यशाल का उद्घाटन विधिवत रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि समाज में ट्रांसजेंडर समुदाय को अभी भी भेदभाव का सामना करना पड़ता है। जो चिंतनीय है। समाज में अभी भी उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने में मशक्कत करनी पड़ रही है। ट्रांसजेंडर समुदाय आम लोगों की भांति ही है। लोगों से ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रति सहानुभुति एवं सहयोग की भावना रखने की अपील की। साथ ही उक्त समुदाय के लिए सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमों की भी जानकारी दी।
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी चतरा ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि आज भी उक्त समुदाय के लिए समाज में भ्रांतिया है। जिसे हम सभी का दायित्व है कि आम जनों के प्रति जागरूकता फैलाते हुए ट्रांसजेंडरों के प्रति समाज में फैले कु-प्रथाओं को दूर करें एवं समाज में उनके प्रति भेदभाव, भय, दुर्भावना को दूर करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं, उनके कौशल विकास कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा समाज के मुख्यधारा पर लाने पर बल दिए जाने की बात कही गई।
चतरा बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने कहा कि समाज में फैले भ्रांतियों के बीच इनका जन्म लेना और विषम परिस्थिति में अपने आप को पहचान स्थापित करना एक कठिन चुनौती है। उक्त समुदाय के लोग जागरूकता व अशिक्षा के अभाव में अपना बेहतर जीवन यापन नहीं कर पाते है परिणाम स्वरूप गलत रास्ते अपना लेते है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेवारी बनती है कि इन्हें समानता की दृष्टिकोण से आगे बढ़ने में सहयोग करे।
कार्यशाला में उपस्थित ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को मोमेंटो व शाॅल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यशाला में डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जेएसएलपीएस के डीपीएम, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य सिमरिया पश्चिमी एवं उत्तरी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सिमरिया, पत्थलगडा जिप सदस्य, जिले के विभिन्न पंचायतों के मुखिया, महिला पर्यवेक्षिका, सेविका एवं कार्यालय कर्मी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। प्रतिभागियों के द्वारा भी ‘‘ट्रांसजेंडर (उभयलिंगी) होना कलंक नहीं‘‘ विषय पर अपने विचार व्यक्त किया गया।

Related posts

पटना:रामधारी प्रसाद ‘विशारद’ के उद्यम से हुई थी साहित्य सम्मेलन की स्थापना: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

इंदौर:बगैर कनेक्शन के कमर्शियल सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग और घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:मुसाबनी आकांक्षी प्रखंड में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरूवात।

rktvnews

“एनसीईआरटी बनाम निजी प्रकाशन: एक खुला बाजार”,”ज्ञान की दुकानदारी: निजी स्कूलों का नया पाठ्यक्रम”

rktvnews

ग्वालियर:खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ विशेष मुहिम जारी,4780 किलोग्राम मावा जब्त, नमूने लेकर जाँच के लिये भेजे।

rktvnews

विनिता ने बढ़ाया बिहार का मान! संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विलुप्तप्राय कला चित्रण पिड़िया लेखन विषय पर उल्लेखनीय कार्य एवं शोध हेतु जुनियर फेलोशिप वर्ष 2021- 22 किया गया प्रदान।

rktvnews

Leave a Comment