RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

सावधान पग पग पर‌ रहना..! :राज किशोर वाजपेयी “अभय”

राज किशोर वाजपेयी “अभय”(ग्वालियर)

सावधान पग पग पर‌ रहना..!

सर्प बिषैले थहाँ घूमते,
रिश्ते में रख गिरगिट के गुन।
मोहक बातें मकड़-जाल सी,
किसको छोड़े किसको ले चुन?
मन के भेद कभी ना कहना।
सावधान पग-पग पर रहना।।

सद-इच्छा यदि मन में जागे,
मदद करी यदि बढ़ कर आगे।
लंपट घूर्त नहीं पहचाना,
बदलें रूप रोज जो नाना।
ठग जाओ तो फिर मत कहना।
सावधान पग-पग पर रहना।।

अपनापन ज्यादा दिखलाते,
वक्त पड़े पर काम न आते।
सदा घात में जो ठगने की,
सूची ध्यान रखो अपनों की।
कभी नहीं होगें यह गहना।
सावधान पग-पग पर रहना।।

कोमल मन के भाव आपके,
धूर्तों के है मंत्र जाप के।
सगे नहीं है सगे बाप के,
दुर्गुण इनमें भरे नाप के।
इनकी दुनिया का क्या कहना।
सावधान पग-पग पर रहना।।

मैं औ मेरा ध्येय रखें हे,
अनाचार से पेट भरे हैं।
नहीं मानते भाभी भैया,
इनका ईश्वर सदा रुपैया।
नहीं पास इनकी माँ बहना?
सावधान पग-पग पर रहना।।

रिश्ते-नाते, राजनीति में,
संबंधों के प्राण प्रीति में।
ये अपराधी देव-भाव के,
खर-दूषण से राम-काज के।
धर्म नहीं है इनको सहना।
सावधान पग-पग पर रहना।।

धर्म संस्कृति सबके है घातक,
मानव-मूल्यों के ये पातक।
सदा प्रदूषण मानवता के,
लक्षण एक नहीं सेवा के।
मुश्किल साथ संग में रहना।
सावधान पग-पग पर रहना।।

इनको जल्दी से षहचानों‌,
जीवन सफल तभी खुद मानो।
ये ही कीट फसल-जीवन के,
बहुरुपिये हैं अपनेपन के।
सदा फेंकते बिष का फैना।
सावधान पग-पग पर रहना।।

Related posts

भोजपुर:आरा सांसद ने निर्माणाधीन फुट ओभरब्रिज सहित कई मुद्दों पर दानापुर डीआरएम से की मुलाकात।

rktvnews

शालिग्राम पत्थर क्या है?? क्या है इसका महत्व ??

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 18 मार्च 26

rktvnews

भोजपुर:झांकी पुरस्कार वितरण समारोह में झांकी प्रमुखों को राम दरबार का मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित।

rktvnews

गंगा के तट पर चार भाषाओं में गंगा महाआरती का दिव्य प्रदर्शन।

rktvnews

बिहार:भोजपुर : लाठी डंडे से पीट-पीट कर व्यक्ति की हत्या! पूर्व से चला आ रहा है विवाद।

rktvnews

Leave a Comment