RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज की संशोधित प्रोजेक्ट की ईएफसी (व्यय वित्त समिति) की बैठक में प्रत्येक बिन्दु पर विस्तार से गहन चर्चा की।

देहरादून/उत्तराखंड 05 फरवरी।आज विधानसभा भवन में आयोजित पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज की संशोधित प्रोजेक्ट की ईएफसी (व्यय वित्त समिति) की बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ईएफसी के प्रत्येक बिन्दु पर विस्तार से गहन चर्चा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को बताया कि पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की एक महत्वकांक्षी परियोजना है। इसे प्रदेश के एक आदर्श मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित करने के साथ ही मेडिकल टूरिज्म से भी जोड़ा जाएगा। इस दौरान मुख्य सचिव ने पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के टीचिंग हॉस्पिटल में एक रैनबसेरे के निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड पेयजल निगम द्वारा पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज हेतु 768.89 करोड़ रुपए के संशोधित प्रोजेक्ट पर कार्य किया जा रहा है। मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यदायी संस्था पेयजल निगम द्वारा पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के प्रोजेक्ट को नेशनल मेडिकल कमीशन के मानकों के अनुरूप संशोधित कर दिया गया है।
इस दौरान बैठक में सचिव डॉ. आर राजेश कुमार, एस एन पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

दुमका:काठीकुंड प्रखंड में महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण गतिविधियों का उप विकास आयुक्त द्वारा निरीक्षण।

rktvnews

तीन राज्यों में जीत की खुशी में भाजपाइयों ने खेले गुलाल और छोड़े पटाखे।

rktvnews

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल में डीसी ने फहराया तिरंगा!15 अगस्त को सहकारिता एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बनवारी लाल करेंगे ध्वजारोहण।

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया ने चंडीगढ़ और पंचकूला में सीजीएचएस वेलनेस केंद्र का उद्घाटन किया।

rktvnews

गया:बिहार हेल्थ एप्लीकेशन “विजनरी योजना फ़ॉर ऑल भव्या”का शुभारंभ।

rktvnews

वैशाली:सभी बैंक योग्य लाभार्थियों को महत्वपूर्ण योजनाओं से जोड़े एवं योजना का लाभ प्रदान करे :जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment