RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

गढ़वा:स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत कार्यरत्त दो संविदाकर्मी द्वारा विगत 1 वर्ष से बिना किसी सूचना के अपने कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित रहने एवं स्पष्टीकरण की प्रतिउत्तर नहीं देने को लेकर उपायुक्त के निर्देशानुसार किया गया कार्यमुक्त।

गढ़वा/झारखंड 04 फरवरी।स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत कार्यरत्त दो संविदाकर्मी क्रमशः राजेश पाण्डेय, सोशल मोबलाईजर खरौन्धी एवं राकेश कुमार सिंह, सोशल मोबलाईजर, केतार को उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर के निर्देशानुसार कार्यमुक्त कर दिया गया है। उक्त दोनों कर्मी विगत 1 वर्ष से बिना किसी सूचना के अपने कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित थे। विभिन्न प्रकार के जिला एवं प्रखंड स्तरीय बैठकों में लगातार अनुपस्थित पाये जा रहे थे एवं विभाग संबंधित कार्यों के संपादन में भी इनके द्वारा कोई रूचि नहीं ली जा रही थी। इनसे इस संदर्भ में कई बार स्पष्टीकरण की पृच्छा भी की गयी थी किन्तु इन्के द्वारा कोई प्रतिउत्तर जिला कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया गया। अंततः बाध्य होकर उपायुक्त ने शनिवार को इन दोनों कर्मीयों को कार्य मुक्त कर दिया। साथ ही अपने कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अन्य कर्मीयों को भी हिदायत दी गयी है कि विभाग द्वारा दिये जा रहे कार्यों को ससमय संपादित करेंगें अन्यथा इस प्रकार की कड़ी कार्यवाही ऐसे कर्मीयों के विरूद्ध भी की जायेगी।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर मे पानी निकासी व ब्लीचिंग पावडर के छिड़काव को लेकर बैठक आयोजित।

rktvnews

नवादा: डीएम की अध्यक्षता में सिंगल यूज प्लास्टिक से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ में तीन नए आपराधिक कानूनों के लिए ई-साक्ष्य, न्याय सेतु, न्याय श्रुति और ई- समन ऐप का लोकार्पण किया।

rktvnews

केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने आज पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

पटना:सुरक्षित शनिवार की राज्यस्तरीय सफलता: प्राधिकरण सभागार में बालक अनीश को मिला सम्मान।

rktvnews

बंग्लादेश के घटनाक्रम पर भाकपा(माले) का वक्तव्य।

rktvnews

Leave a Comment