RK TV News
खबरें
Breaking Newsजन समस्या

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बड़ौत तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

बागपत/उत्तर प्रदेश 03 फरवरी।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय आज बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जन सामान्य की शिकायत सुन रहे थे और जिलाधिकारी ने शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा समाधान दिवस में प्राप्त प्रकरणों/शिकायतों को अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विवाद के मामलों में शिकायत का निस्तारण होने की दशा में सहमति पत्र पर दोनो पक्षों का हस्ताक्षर होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति सरकार बेहद संवेदनशील हैं, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही न किया जाये। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन में भूमि विवाद/अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण ससमय निस्तारण किया जाए।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रकरणों की गंभीरता से जांच की जाय साथ ही जबाबदेह लोगों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर कुछ प्रकरण ऐसे होते है जिसकी शिकायत लेकर कई बार शिकायतकर्ता यह कहते है कि उनकी शिकायत का निस्तारण नही हो रहा है अथवा उनको सुना नही गया है अथवा गुणवत्तापरक निस्तारण नही किया गया है, जो अत्यन्त ही आपत्तिजनक है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जन शिकायतों का निस्तारण प्रत्येक दशा में निष्पक्षता, समयबद्धता, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें, प्रत्येक प्रकरण की जांच के समय शिकायतकर्ता का पक्ष अवश्य सुना जाए तथा सभी तथ्यों की भॅलिभॉति जांच करने के उपरान्त ही प्रकरण का निस्तारण नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जब भी अधिकारीगण गावों के भ्रमण पर जायं, अपने विभाग से संबंधित जन कल्याणकारी योजनाओं/कार्यक्रमों का मौके पर सत्यापन करें तथा लाभार्थियों का फीड बैक भी ले। बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में आज 42 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से पांच प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये।
बागपत तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 35प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 4 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर ।
खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 13शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 3का निस्तारण किया गया।
बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांग कैंप का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र वितरित किए जिसमें 7दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र पाकर दिव्यांगों के चेहरे खुशी से खेल खिलाए दिव्यांगों ने कहा कि इसके लिए हमें सरकारी कार्यालय को चक्कर काटने पड़ते थे आज बहुत ही आसानी के साथ तहसील दिवस में दिव्यांग प्रमाण पत्र बन जाता है जो हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत आज बड़ौत तहसील में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट प्रशिक्षण दिया गया जिसका जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अवलोकन किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह, एसडीएम बड़ौत सुभाष सिंह, जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह,सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

दरभंगा:जिले में 4,55,425 बनाया गया आयुष्मान कार्ड।

rktvnews

भोजपुर:जदयू की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न।

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन में स्वतंत्रता दिवस पर किया गया ध्वजारोहण।

rktvnews

भोजपुर जिला अंतर्गत सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा विशेष कैम्प का किया गया आयोजन ।

rktvnews

बैंकिंग विनियमन संशोधन अधिनियम 2020 ने सहकारी बैंकों पर आरबीआई की निगरानी को बढ़ाया है।

rktvnews

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी संचार क्रांति के सूत्रधार – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

rktvnews

Leave a Comment