RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय नौसेना ने 2024 की ‘नौसेना असैन्य वर्ष’ के रूप में घोषणा की।

नई दिल्ली/01 फरवरी।भारतीय नौसेना ने समयबद्ध तरीके से नागरिक मानव संसाधन प्रबंधन के सभी पहलुओं का समाधान करने के क्रम में नौसेना के असैन्य लोगों के प्रशासन, दक्षता और कल्याण में सुधार के लिए 2024 को ‘नौसेना असैन्य वर्ष’ घोषित किया है। 2024 में कार्यान्वयन के लिए प्रशासनिक दक्षता, डिजिटल पहल, सामान्य और विशिष्ट प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कल्याणकारी गतिविधियों को अधिकतम करने के संदर्भ में इन प्रमुख फोकस क्षेत्रों की पहचान की गई है।
नौसेना के असैन्य कार्मिक भारतीय नौसेना के कुल कार्यबल का लगभग एक तिहाई हिस्सा हैं और नौसेना के सभी क्षेत्रों में परिचालन प्रभाव में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। असैन्य कर्मी नौसेना संरचनाओं जैसे कमान मुख्यालय, डॉकयार्ड, सामग्री संगठन, नौसेना आयुध डिपो, नौसेना आयुध निरीक्षणालय, प्रशिक्षण प्रतिष्ठान और कई अन्य प्रकार की सहायता इकाइयों के समग्र प्रदर्शन को प्रभावित करते हैं।
असैन्य कर्मियों के बीच संगठनात्मक दक्षता और संतुष्टि के स्तर को बढ़ाने के लिए पहले भी कई पहलों की परिकल्पना की गयी है और इनका कार्यान्वयन किया गया है। हालाँकि, यह जरूरी है कि उनके प्रशासन, प्रशिक्षण, कल्याण आदि को बढ़ावा दिया जाए, ताकि वे भारतीय नौसेना को युद्ध के लिए हमेशा तैयार, विश्वसनीय, एकजुट और भविष्य के लिए सक्षम बल बने रहने में प्रभावी ढंग से योगदान दें सकें। 2024 को उनके लिए समर्पित वर्ष के रूप में घोषित करना इसी दिशा में एक कदम है।

Related posts

राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड के अध्यक्ष ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लाभांश चेक भेंट किया।

rktvnews

भोजपुर:नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति तथा भूमि उपलब्धता की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की बड़ी घोषणा – 25 वर्ष से ज्यादा और 50 वर्ष से कम आयु की सभी बहनों और माताओं को आर्थिक सहयोग करेगी सरकार, किसानों के दो लाख रुपए तक का लोन होगा माफ।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा के सभी मंडलों मे होगी विकसित भारत संकल्प सभा,की गई बैठक।

rktvnews

भोपाल:प्रदेश की तीन महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को दी जाएगी 25-25 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भारतीय सेना की महत्वपूर्ण पहल: न्यूनतम चीरफाड़ वाली ग्लूकोमा शल्य चिकित्सा के लिए आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) में पहली बार उन्नत 3डी माइक्रोस्कोप का इस्तेमाल किया गया।

rktvnews

Leave a Comment