RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

बक्सर: श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

बक्सर/बिहार 30 जनवरी। आज जाने माने गजल के बादशाह जनाब डॉ ०जुबैर अहमद फरीदी दर्द एवं दैनिक भास्कर, बक्सर, के ब्यूरो चीफ मंगलेश तिवारी के माता के निधनोपरान्त एक शोक सभा का आयोजन साहित्यकार शिव बहादुर पांडेय प्रीतम के आवास पर उन्हीं की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
इस शोक सभा में रामेश्वर प्रसाद वर्मा, डॉ तनवीर फरीदी, तथा उनके भाई, महेश्वर ओझा महेश, जनाभ नैयर आलम,शशि भूषण मिश्र, अतुल मोहन प्रसाद, डॉ ०ओमप्रकाश केसरी पवननन्दन‌, सुनील मिश्र, रामेश्वर मिश्र, विहान इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
उपस्थित लोगों ने दिवगंत दर्द जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की।
श्रीप्रीतम जी ने कहा जन्नत नशीन दोस्त मेरे दर्द इक परिन्दा है,कौन कहता है वो नहीं हैं, दिल में जिन्दा है।
कथा कहते हैं जिस्म छोड कर निकल जाना,दर्द त़ो कैल हैं यादें में ऐसे बन्दा है।।
डॉ ०पवननन्दन‌, ने कहा डॉ ०दर्द साहब एक मुक्कमल इंसान थे।शब्दों के बहुत बडे ही बाजीगर थे। बक्सर, की पावन सरजमीं पर तो वे गजल की दुनिया के बेताज बादशाह थे।
साथ ही साथ मंगलेश तिवारी के माता के प्रति शोक व्यक्त करते हुए, लोगों ने कहा मां घरती पर बस एक स्वर्ग है।
अंत में सभी लोग खडा ह़ोकर दो मिनट होकर आत्मा की शांति के लिए एवं परिजनों को इस आसह्य दु:ख को झेलने के लिए भगवान से प्रार्थना की।

Related posts

चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की नेपाल यात्रा संपन्न, यात्रा से रक्षा और द्विपक्षीय संबंध सुदृढ़ हुए।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, मॉक ड्रिल का किया अवलोकन।

rktvnews

भोजपुर:वीकेएसयू की पीएचडी टेस्ट परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न : परीक्षा नियंत्रक, अनवर आलम

rktvnews

राजनैतिक व्यंग्य-समागम: ‘उन्हें’ नहीं पता कि ग़ुस्सा किस पर करें?🤪

rktvnews

क्या यही है हरियाणा साहित्य अकादमी की साहित्य सेवा??

rktvnews

शिव के डमरू से उत्पन्न नाद की अनुगूंज से ताल का सृजन : जया जैन

rktvnews

Leave a Comment