RK TV News
खबरें
Breaking Newsशोक

बिहार:निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिंहा) 30 जनवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंगेर के पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल और पूर्व मंत्री गुणानंद झा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व ब्रह्मानंद मंडल एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। वे तीन बार मुंगेर से सांसद चुने गए थे। स्व ब्रह्मानंद मंडल मृदुभाषी एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। अपने क्षेत्र में वे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व गुणानंद झा एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। राज्य सरकार में मंत्री के रूप में उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का बेहतर ढंग से निर्वहन किया था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि स्व गुणानंद झा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related posts

मध्यप्रदेश:आईएमआर, एमएमआर में सुधार के लिये फोकस्ड एप्रोच से करें कार्य : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

rktvnews

02 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

नारनौल:विकसित भारत संकल्प यात्रा!यात्रा की तैयारियों को लेकर एडीसी वैशाली सिंह ने मुख्य सचिव के साथ की वीसी

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

राष्ट्रपति ने गोरखपुर स्थित एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

झारखण्ड में स्वयं सहायता समूहों को 2019 दिसंबर से अब तक कुल 13,659 करोड़ के क्रेडिट लिंकेज की सहायता।

rktvnews

Leave a Comment