RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरिवहन

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

देहरादून/उत्तराखंड 29 जनवरी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहली ट्रेन से 1504 राम भक्त अयोध्या जा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरिद्वार से अयोध्या के मध्य आस्था स्पेशल ट्रेन के संचालन की शुभकामनाएं देते हुए ट्रेन के संचालन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून सहित गढ़वाल व कुमाऊं क्षेत्र के रामभक्तों को सहूलियत मिलेगी। राम मंदिर के लिए हम सभी ने कितना संघर्ष किया, अब हमें उस संघर्ष का प्रतिफल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार में मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर के लिए चलाए गए आंदोलन में अर्पण भी था, तर्पण भी था, संघर्ष भी था, संकल्प भी था। जिनके त्याग, बलिदान और संघर्ष से वर्षों पुराना ये स्वप्न साकार हुआ, जिनकी तपस्या राम मंदिर में नींव की भांति जुड़ी हुई है, मैं उन सभी को नमन करता हूं, वंदन करता हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने भगवान भास्कर के सानिध्य में सरयू के किनारे एक स्वर्णिम अध्याय रचा है। अब सदियों का इंतजार समाप्त हो गया है और हर कोई अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने को लालायित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मैं स्टेशन में प्रवेश कर रहा था तो रामभक्तों के चेहरों पर जो भाव देख रहा था, उन्हें शब्दों में बयां करना संभव नहीं है। सभी रामभक्त वर्षों पुराने स्वप्न को प्रत्यक्ष देखने के लिए अयोध्या जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीराम का मंदिर हमारी संस्कृति का आधुनिक प्रतीक बनेगा, हमारी शाश्वत आस्था का प्रतीक बनेगा, हमारी राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बनेगा और ये मंदिर करोड़ों लोगों की सामूहिक संकल्प शक्ति का भी प्रतीक बनेगा।
इस अवसर पर महानिर्वाणी के सचिव रविंद्र पुरी, महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश, पदम जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री व नगर विधायक मदन कौशिक, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल सहित संबंधित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:बगैर जरूरी कारण बिजली आपूर्ति बंद होने पर होगी कार्रवाई-ऊर्जा मंत्री तोमर

rktvnews

राष्ट्रपति ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की पुण्यतिथि आयोजित।

rktvnews

राजस्थान आवासन मंडल की झोली में आए 4 और प्रतिष्ठित अवार्ड सिटी पार्क, कोचिंग हब, जयपुर चौपाटी और मुख्यमंत्री प्रहरी-अध्यापक आवासीय योजना को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा प्रतिष्ठित पुरस्कारों से लकदक हुआ राजस्थान आवासन मंडल, बोर्ड को 4 वर्षों में मिले 21 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार।

rktvnews

भोजपुर : महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन मे चुनावी बैठक आयोजित! शाहपुर व बिहिया मे हुआ कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:जगदीशपुर व बिहिया में फ्लैग मार्च।

rktvnews

Leave a Comment