RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

दिल के भीतर शोर बड़ा: नरेंद्र श्रीवास्तव

दिल के भीतर शोर बड़ा!

होंठों पे है मौन भले ही,दिल के भीतर शोर बड़ा।
यहाँ भीड़ में सभी अकेले, यूँ तो है संसार खड़ा।।

भागमभाग में भूले फुर्सत,
बस पैसों की हरदम भूख।
नहीं झलकता अपनापन भी,
कड़वाहट की रहती हूक।।
लूटो-खाओ, मौज मनाओ, स्वारथ से हर डगर भरा।

जरूरत के सुख-साधनों से,
सजा हुआ बाजार यहाँ।
प्रतिस्पर्धा में हुए व्यस्त हैं,
खूब लगे कलदार यहाँ।।
ये भी ले लें, वो भी ले लें, लालच है परवान चढ़ा।

दुनिया जैसी थी वैसी है,
हम ही केवल हैं बदले।
हम ही ने खोजे जो साधन,
उन्हीं में हम हैं उलझे।।
नेक नीयत का पथ छोड़ के,भ्रमित हो, मन निकल पड़ा।

नरेन्द्र श्रीवास्तव
गाडरवारा,
जिला-नरसिंहपुर.म.प्र.

Related posts

02 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

पूर्वी चंपारण:जिला स्तरीय स्वीप कोषांग की बैठक में जिले में मतदान प्रतिशत 70% तक ले जाने का निर्धारित किया गया लक्ष्य।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश के सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान जारी!मतदान से पहले मॉकपोल कराया गया,सुबह 11 बजे तक 28.25 प्रतिशत मतदान।

rktvnews

भोजपुर:जेजे कॉलेज एनएसएस इकाई द्वारा हरिजन टोली में जरुरतमंदों के बीच कपड़ा वितरित।

rktvnews

जयपुर:सरस राजसखी राष्ट्रीय मेला 2025 की धूम : मेले में दिनभर उमड़ी भीड़ ,लाइव डेमो और कस्टमाइज़ेशन ज़ोन ने बढ़ाया सरस राजसखी मेले का आकर्षण।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने किया नेचर ट्रायल।

rktvnews

Leave a Comment