RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

दरभंगा:लीगल लिट्रेसी क्लब के सदस्य छात्र/छात्राओं के बीच “संविधान की महत्ता” विषय पर लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

दरभंगा/बिहार 28 जनवरी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी के निर्देश पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में स्थापित लीगल लिट्रेसी क्लब के सदस्य छात्र/छात्राओं के बीच शनिवार को “संविधान की महत्ता” विषय पर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश सह विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि संविधान हमारे देश का मार्गदर्शक है।
यह देश का सर्वोच्च कानून भी है,इसमें दिए गए मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य ऐसे प्रावधान हैं जिसकी जानकारी हर किसी को होनी चाहिए।
बच्चों को शुरू से हीं संविधान के प्रति आस्था जगाने के लिए उन्हें संविधान के महत्व का ज्ञान जरूरी है।
उन्होंने बताया कि मुकुंदी चौधरी उच्च विद्यालय में पैनल अधिवक्ता अजय कुमार साहू एवं पीएलवी बिरेंद्र कुमार आनंद तथा ओंकार हाईस्कूल बिरौल में पैनल अधिवक्ता शंकर जी झा एवं पीएलवी अशोक राम ने कार्यक्रम का आयोजन किया।

Related posts

आरा के राम नवमी शोभा यात्रा में शामिल हुए स्थानीय विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह।

rktvnews

भोपाल:कथाकार कमलेश्वर को उनकी पुण्यतिथि पर साहित्यकारों ने किया याद।

rktvnews

प्रधानमंत्री और किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने भारत-जॉर्डन व्यापार मंच को संबोधित किया।

rktvnews

पंडित भीमाशंकर शास्त्री ने समाज को जागृत करने का उल्लेखनीय कार्य किया – चौहान

rktvnews

गोपालगंज:जिला पदाधिकारी डाॅ0 नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:स्थानीय उद्यमियों के प्रोत्साहन को लेकर “आकांक्षा हाट मेला” का भव्य आगाज़, ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबन की ओर बढ़ने का अवसर।

rktvnews

Leave a Comment