RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

एमडीजे विद्यालय में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस समारोह।

आरा/भोजपुर 27 जनवरी।एमडीजे पब्लिक स्कूल लोहई टोला अमरपुरी भोजपुर में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक डॉ नंद कुमार सिंह के द्वारा झंडोतोलन किया गया तत्पश्चात राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत गाकर झंडे को सलामी दी गई साथ ही विद्यालय के छात्राओं ने ऐ मेरे वतन के लोगों तथा ऐसा देश है मेरा जैसे देशभक्ति गीत गाकर समां बांध दिया।
इसके बाद समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सोनवर्षा थाना प्रभारी निशा रानी एवं उनकी पूरी टीम का स्वागत विद्यालय के निदेशक डॉ नंद कुमार सिंह के द्वारा अंग वस्त्र प्रदान कर,पुष्प गुच्छ देकर तथा माला पहनकर किया गया।
स्वागत के पश्चात विद्यालय के कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 10th के सभी हाउस संस्कार हाउस, प्रेरणा हाउस, परिवर्तन हाउस, सृजन हाउस, अविष्कार हाउस तथा ध्वनि हाउस के छात्र-छात्राओं के द्वारा आर्मी स्टाइल में अलग-अलग बटालियन के रूप में परेड मार्च करते हुए झंडे को सलामी दी गई तथा पीटी का भी प्रदर्शन किया गया। बारी-बारी से बच्चों ने गणतंत्र दिवस पर स्पीच भी दिए एवं अपने देशभक्ति गीतों से पूरे माहौल को आजादी के जश्न में रंग दिया। भारत माता की भूमिका कक्षा 8 की सौम्या कुमारी ने निभाई। छात्रों के पश्चात विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं प्राचार्य ए के घोष के द्वारा क्रमबद्ध रूप से गणतंत्र दिवस पर उद्गार प्रकट किया एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक डॉ नंद कुमार सिंह ने कहा कि आज जो यह हम गणतंत्र दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ देश के कोने कोने में मना रहे हैं यह भारत के उन वीरों एवं जांबाज़ क्रांतिकारियों की आहुतियां की बदौलत ही संभव हो पाया है तभी हम आजादी के बाद सन 1950 में स्वतंत्र भारत का संविधान जो कि विश्व का सबसे बड़ा संविधान है को लागू कर पाए। हमें भी अपने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से पालन करना चाहिए तभी हम अपने भारत की आन बान शान कहे जाने वाले इस तिरंगे झंडे को गर्व के साथ युगों युगों तक आसमान में फहराते रहने का काम करते रहेंगे और भारत माता का यशगान गाते रहेंगे। अंत में सभी को प्रसाद वितरण करते हुए समारोह का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरीय शिक्षक मुन्ना कुमार द्वारा किया गया।मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका एवं अन्य सभी गैर शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सबका योगदान सराहनीय रहा।

Related posts

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के विधायक बिष्णु पद रे के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

रामगढ़:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों/ सचिवों के साथ बैठक।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक के शिमोगा में सुपारी किसानों से किया संवाद और मलनाड स्टार्टअप समिट में की सहभागिता।

rktvnews

भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अगले महीने ले जाएगा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष मिशन: डॉ. जितेन्द्र सिंह

rktvnews

भोजपुर:सूर्य कुमारी देवी के श्राद्धकर्म पर गणमान्य लोगों ने अर्पित किये श्रद्धा सुमन।

rktvnews

झारखंड: रामगढ़: राशि गबन के मामले में शिक्षिका पर की गई कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment