RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

देहरादून/ उत्तराखंड 26 जनवरी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के साढ़े नौ साल के कार्यकाल में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का लाभ दिया गया। महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य हुए हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हुआ। मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना के तहत तेजी से कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। जनभागीदारी एवं जन सहयोग से उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा। इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव जे.एस कांडपाल और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:बेनीपुर के आई.टी.आई. में स्टार्ट-अप जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से सरदार पटेल के सम्मान में 31 अक्टूबर को एकता दौड़ में शामिल होने का आग्रह किया।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया” द्वारा आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2025 के समापन समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

सिवान:जिलाधिकारी द्वारा जनजातीय गौरव दिवस समारोह एवं धरती आबा- जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत अंबेडकर भवन में की गई।

rktvnews

सुप्तावस्था में सर्पदंश से व्यक्ति की मौत।

rktvnews

राष्ट्रपति ने माई भारत – राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

Leave a Comment