RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

अनुराग सिंह ठाकुर ने गणतंत्र दिवस पर विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित खेल चैंपियनों से बातचीत की।

नई दिल्ली/26 जनवरी।गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में भारत सरकार द्वारा आमंत्रित खेल चैंपियनों के साथ बातचीत की।
इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत हर दिशा में आगे बढ़ रहा है और भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अगले पांच वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि एथलीटों की गाथाएं बहुत प्रेरणादायक होती हैं और एथलीटों की सफलता की कहानियां अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करती हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने सुरक्षा के मामले में स्वयं को मजबूत किया है और एथलीटों के योगदान के कारण भारत ने अपनी सॉफ्ट पावर को भी मजबूत किया है। उन्होंने भारत की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर गणतंत्र दिवस समारोह में अतिथि के रूप में आने के लिए एथलीटों को धन्यवाद दिया।
बातचीत में भाग लेने वाले एथलीटों ने कल कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा बनने हेतु आमंत्रित करने के लिए केंद्रीय मंत्री और भारत सरकार को धन्यवाद दिया।
गणतंत्र दिवस समारोह को टेलीविजन पर देखने से लेकर इसे वास्तविक रूप में देखने तक की अपनी यात्रा के बारे में भारतीय मुक्केबाज गौरव भादुड़ी ने बताया कि वे इस गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा बनने पर बहुत उत्साहित हैं और उन्होंने अपने बचपन के सपने को साकार करने में मदद करने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया।
भारतीय पैरालिंपिक खिलाड़ी और निशानेबाज सिंहराज अधाना ने एक निशानेबाज बनने की अपनी यात्रा की जानकारी साझा की तथा टॉप्स और खेलो इंडिया कार्यक्रम की सराहना की, जो पूरे भारत के एथलीटों के लिए खेल में अपनी क्षमता को हासिल करना संभव बना रहा है।
गणतंत्र दिवस समारोह को देखने के लिए कुल 12 एथलीटों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

Related posts

आईएनएस चिल्का में 02/23 बैच के अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड।

rktvnews

गिरीडीह:बढ़ती ठंड और शीतलहरी को देखते हुए उपायुक्त के निर्देश पर नगर निगम समेत सभी प्रखंडों में की जा रही अलाव की व्यवस्था।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

भारतीय नौसेना मिनिकॉय द्वीप (लक्षद्वीप) में आईएनएस जटायु को तैनात कर अपनी परिचालन क्षमता बढ़ाएगी।

rktvnews

पटना में शहरी आपदाओं रोकथाम के लिए BSDMA और नगर निगम की संयुक्त पहल।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने महाभारत थीम पर आधारित निर्माणाधीन ज्योतिसर अनुभव केंद्र प्रोजेक्ट का जायजा लिया।

rktvnews

Leave a Comment