RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

हनुमानगढ़:राजीव गांधी स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, गरिमापूर्ण और समारोह पूर्वक मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस।

हनुमानगढ़/राजस्थान 25 जनवरी। 75वे गणतंत्र दिवस को जिले में गरिमापूर्ण और समारोह पूर्वक मनाया जायेगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित होगा। गुरुवार को पूरे दिन स्टेडियम में गणतंत्र दिवस की तैयारिया चलती रही।
जिला कलक्टर कानाराम ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित होगा। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, मार्च पास्ट, परेड, घुड़सवारी, झांकियों इत्यादि का प्रदर्शन किया जाएगा। 8.30 तक सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने कार्यालय पर झंडा रोहण करेंगे तथा 9:15 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम राजीव गांधी स्टेडियम जंक्शन में झंडारोहण किया जाएगा। राजस्थान पुलिस की महिला एवं पुरुष विंग, आरएसी, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट, राजकीय विद्यालय टाउन, राजकीय विद्यालय जंक्शन, व्यापार मंडल स्कूल के बालक बालिकाओं द्वारा मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात् राज्यपाल के संदेश का पठन होगा, घुड़सवारी, व्यायाम प्रदर्शन तथा विभिन्न विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। विद्यार्थियों द्वारा बैंड वादन तथा जिले के विभिन्न स्कूली छात्र छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

वीरांगनाओं का सम्मान व पारितोषिक वितरण

जिला स्तरीय कार्यक्रम में वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा। विशिष्ट कार्य करने पर गणमान्य व्यक्तियों का मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, ट्रेफिक पुलिस की ओर से विभिन्न थीम पर झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

पत्रकारों और पुलिस-प्रशासन के बीच होगा मैत्री क्रिकेट मैच

हर बार की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह के आयोजन के बाद दोपहर 1 बजे से पत्रकारों और पुलिस- प्रशासन की टीम के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन जंक्शन स्थित जिला क्रिकेट क्लब में किया जाएगा।

Related posts

30 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मोबाइल एक नशा है।

rktvnews

इंदौर:परिवार को जोड़ने का अनूठा माध्यम बना ‘परिवार कनेक्ट’

rktvnews

दरभंगा:29 लाख 19 हजार 406 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग।

rktvnews

छतीसगढ:कोयला खनन परियोजना के लिए जिंदल द्वारा जंगल कटाई : सीबीए ने नागरामुड़ा के ग्रामीणों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा “जंगल कटाई का आदेश अवैध, वापस ले सरकार”।

rktvnews

छपरा:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक!प्रभावी एवं पारदर्शी बीज वितरण, चरणबद्ध ढंग से संपूर्ण जिले की मिट्टी की फर्टिलिटी मैपिंग को लेकर दिया गया महत्वपूर्ण दिशा निदेश।

rktvnews

Leave a Comment