RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड प्रवासी प्रकोष्ठ के गठन की औपचारिकताओं को पूरा करने के संबंध में बैठक ली।

देहरादून/ उत्तराखंड 25 जनवरी।अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में उत्तराखण्ड प्रवासी प्रकोष्ठ के गठन की औपचारिकताओं को पूरा करने के संबंध में बैठक ली। ACS ने अधिकारियों को उत्तराखण्ड प्रवासी प्रकोष्ठ की वेबवाइट अगले 15 दिन में तैयार करने की डेडलाइन दी है। अपर मुख्य सचिव ने देश और दुनियाभर में रह रहे उत्तराखण्ड मूल के लोगों का सटीक डाटा बेस प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं। ACS ने जानकारी दी कि जल्द ही मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami के विजन के अनुरूप राज्य में प्रत्येक वर्ष प्रवासी उत्तराखण्ड दिवस मनाने की परंपरा शुरू की जाएगी। ACS ने प्रकोष्ठ के गठन के लिए अन्य राज्यों के प्रवासी सेल के तुलनात्मक अध्ययन के बाद उत्तराखण्ड के लिए एक ठोस एक्शन प्लान बनाने व फोकस एरिया तय करने के निर्देश दिए। ACS ने निर्देश दिए कि प्रवासियों के भूमि संबंधित एवं अन्य मुद्दों व शिकायतों के निवारण के लिए भी व्यवस्था की जाए।
बैठक में सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुन्दरम, विनय शंकर पाण्डेय, महानिदेशक सिडकुल रोहित मीणा, सदस्य सुधीर नौटियाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने थिरु के. कामराज की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा के आम चुनावों के लिए सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों को जानकारी देने के लिए एक दिवसीय सत्र आयोजित किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने स्वामी षड़मुखानंद जी महाराज का लिया आशीर्वाद!नरसिंहपुर के ग्राम हीरापुर पहुँचे।

rktvnews

भारत ने वैश्विक परिदृश्य में अंतरिक्ष शक्ति के रूप में अपनी बढ़ती प्रमुखता की पुष्टि की: अंतरिक्ष राज्य मंत्री

rktvnews

उज्जैन:गऊघाट से लेकर कर्क राज घाट तक का कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने किया निरीक्षण।

rktvnews

पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने मुकेश सहनी के पिता की हत्या को बताया दुखद ,व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

Leave a Comment