RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हाउसिंग कॉलोनी के बाबा रामेश्वर नाथ महादेव मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान संपन्न।

आरा/भोजपुर 23 जनवरी।लगभग 500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर स्थानीय चंदवा हाउसिंग कॉलोनी के बाबा रामेश्वर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण में चल रहे दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम का समापन हुआ।इस अवसर पर लगभग 5000 दीपों को प्रज्वलित किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मंदिर निर्माण सह प्रबंध समिति के संस्थापक सह अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इस मंदिर पर लगभग 22 वर्षों से रामचरितमानस का नियमित पाठ एवं पूजन किया जाता है।इस दो दिवसीय अनुष्ठान कार्यक्रम का समापन महा आरती के साथ किया गया। उन्होंने बताया की महाआरती के मुख्य आयोजनकर्ता इंजीनियर राहुल रंजन, इंजीनियर हर्षवर्धन सिंह, मंगल सिंह, प्रो संदीप अभिषेक, प्रिंस पाठक, जितेंद्र चौबे l,इंजीनियर संदीप पांडे, शिव गुंजन सिंह, आर्यन शर्मा, हरि ओम ,विनीत आदि प्रमुख थे। आयोजन में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में श्रीकृष्णा तिवारी ,गोवर्धन सिंह, राम अयोध्या प्रसाद , शंकर तिवारी ,संतोष पाठक, मुन्ना तिवारी, भरत प्रसाद आदि प्रमुख थे।

Related posts

भोजपुर:एसडीपीओ ने की कांडों की समीक्षा।

rktvnews

दरभंगा:मुख्यमंत्री प्रखण्ड परिवहन योजना को लेकर हुई बैठक, 27 दिसम्बर तक कर सकते है आवेदन।

rktvnews

राजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग ने बनाया एक और विश्व कीर्तिमान शिक्षा राज्य मंत्री को सौंपा वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट ।

rktvnews

दरभंगा:आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारी को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:बोल्डर पिचिंग की योजना मंजूर: भोजपुर में गंगा कटाव से राहत के लिए 52.56 करोड़ स्वीकृत।

rktvnews

सारण:चुनाव प्रचार में प्रयुक्त होने वाली विभिन्न सामग्रियों के दर निर्धारण को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment