RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

रोटी…! :सुनील कुमार चौधरी

सुनिल कुमार चौधरी

रोटी

रोटी

जब लूटी जाती है

जनता के हिस्से की रोटी

आदमी के हिस्से का प्रेम

मैं समझता हूं

सारी चीजें लूट ली गई है

सुंदर दुनिया के सपने

जमीन से आसमान

समुंद्र की लहरे

सूर्य का ताप

जीने के हक

हंसी, चुंबन, करुणा, सौन्दर्य

डाल दिया गया है

मरुभूमि में

बंजर बनने के लिए

क्षितिज से

हवा में

तैरते हुए लोकतंत्र के नारे

बेदखल कर दिए गए हैं

बजारों के धमाकों से

तब हम सभी समझते हैं

लुटेरों के हिस्से में आती है

रक्तरंजित दुनिया

ऐसे निर्णायक दौर में

जनता के हिस्से में आती है

सिर्फ और केवल सिर्फ

संघर्ष ,प्रतिरोध ,जनआंदोलन 

 और क्रांति….

Related posts

रांची:उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से केंद्रीय सेंट्रल मोहर्रम कमेटी, डोरंडा के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात।

rktvnews

डीयू के वीसी के रूप में प्रो. योगेश सिंह की दोबारा नियुक्ति का टीचर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 11 अक्टूबर 25

rktvnews

रांची:खाद्य आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में आवश्यक सुधार को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समीक्षा ।

rktvnews

आईएमसी को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिला।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ओहो रेडियो एवं ड्रीमर्स एड्यु हब के सौजन्य से आयोजित “राष्ट्र निर्माण उत्सव” कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment