RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 05 मामलों की सुनवाई करते हुए किया गया समाधान।

सारण/ छपरा 19 जनवरी।जिलाधिकारी, सारण अमन समीर के द्वारा आज कार्यालय कक्ष से बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई की गई और शिकायत का निवारण किया गया।
जिला पदाधिकारी  के द्वारा आज लोक शिकायत के कुल 05 मामलों की सुनवाई की गई। 04 मामलों पर अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया तथा शेष 01मामलों में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी अमन समीर ने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है। लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें।

Related posts

भोजपुर:31 अगस्त को होगा माउंट जी लिट्रा स्कूल में जिला तैराकी प्रतियोगिता तैयारीया पूरी :सचिव नर्वदेश्वर शुक्ल

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 04 अप्रैल 24

rktvnews

दलित किसके लिए लड़ रहे हैं?:अंबेडकर के प्रति सच्ची श्रद्धा राष्ट्र दृष्टिकोण में, न कि नाम जपने में।

rktvnews

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी की बैठक!जिला कलक्टर कर रहे हैं नवाचार, प्लास्टिक फ्री इलेक्शन एवं चुनाव के भुगतान होंगे ऑनलाइन।

rktvnews

जननायक कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़ों व वंचितों के लिए किया काफी काम : मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार

rktvnews

एम्प्लॉयीज़ से चलती है कंपनी – अतुल मालिकराम , पी आर कंसलटेंट

rktvnews

Leave a Comment