RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

चतरा:विधि व्यवस्था बिगाड़नेवालों व कानून को हाथ में लेनेवालो पर होगी सख्त से सख्त कार्रवाई।

सामाजिक समरस्ता बिगाड़ने के उद्देश्य से अपुष्ट एवं भ्रामक खबर फैलानेवालो पर होगी कार्रवाई।

चतरा जिले में विधि व्यवस्था के साथ खिलवाड करना अब उपद्रवियों के उपर पड़ेगा भारी।

सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन बनाई है पैनी नजर।

वाट्सअप ग्रुप में भ्रामक खबर के प्रकाशन पर एडमिन पर भी होगी कार्रवाई।

चतरा/झारखंड 18 जनवरी। चतरा जिले में विधि व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करना़, कानून को हाथ मे लेना, अपुष्ट एवं भ्रामक खबर फैलानेवालों को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सख्त हैं जिले में किसी भी प्रकार की अपुष्ट एवं भ्रामक खबर, विधि व्यवस्था के साथ खिलवाड़, कानून को हाथ में लेंगे तो जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कानूनी कार्रवाई की जायेगी। साथ ही सोशल मीडिया प्लेट फार्म यथा ट्विटर, फेसबुक, यूट्युब आदि चैनलों पर यदि किसी भी प्रकार की अपुष्ट एवं भ्रामक खबर फैलाई जाती है तो उसपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। विधि व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने जिले के सभी बुद्धिजीवी वर्ग से अपील करते हुए कहा कि विधि व्यवस्था संधारण एवं कानून व्यवस्था का पालन कराने में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। अगर किसी भी उपद्रवियों द्वारा कानून व्यवस्था व विधि व्यवस्था को विगाड़ने की तैयारी की जा रही है तो इसकी जानकारी अविलम्ब जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को दे। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन उपद्रवियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिए पुरी तरह से तैयार है।

Related posts

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रविण पवार ने जी-20 प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित किया।

rktvnews

भोपाल:दतिया पुलिस की बड़ी सफलता20-20 हजार रूपए के इनामी अंतरराज्यीय शातिर मूर्ति चोर सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

rktvnews

मध्यप्रदेश:बसंत पंचमी पर दीक्षांत समारोह बुंदेली संस्कृति-संस्कार के साथ हुआ।

rktvnews

पुलिस लाइन दरभंगा में फहराया तिरंगा।

rktvnews

टाप-10 अपराधी गिरफ्तार ।

rktvnews

सारण:महत्वपूर्ण परियोजनाओं हेतु भू-अर्जन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment