RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरिवहन

सारण:मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत बस क्रय करने हेतु पांच लाख रुपए की राशि अनुदान के रूप में देने हेतु चयनित कुल 107 लाभुकों को चयन पत्र जिला पदाधिकारी के द्वारा वितरित की गई।

सारण/छपरा 15 जनवरी।जिलाधिकारी सारण अमन समीर के द्वारा बताया गया कि राज्य में प्रखंडों एवं सुदूर पंचायतों को जिला मुख्यालय से जोड़ने एवं आमजनों को परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने के उदेश्य से परिवहन विभाग, बिहार पटना द्वारा मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना की शुरुआत की गई है। आज दिनांक 15 जनवरी 2024 को जिला पदाधिकारी के द्वारा कार्यालय कक्ष में परिवहन विभाग के तत्वाधान में मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत सदर प्रखंड को छोड़कर सभी प्रखंडों से चयनित कुल 107 लाभुकों को बस/ मिनी बस की खरीद पर 5 लाख की राशि अनुदान देने हेतु चयन पत्र का वितरण किया गया।
जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि “मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना” के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रथम चरण के तहत चयन पत्र का वितरण किया जा रहा है।
जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा अनुदान की राशि आवेदन प्राप्ति के सात दिनों के अंदर लाभुकों के बैंक खाता में सी.एफ.एम.एस के माध्यम से भेज दिया जाएगा। जिलाधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत जिला मुख्यालय के प्रखंड छपरा सदर को छोड़कर जिला के शेष 19 प्रखंडों में इस योजना का लाभ दिया गया है। प्रति प्रखंड अधिकतम सात लाभुकों को बस के क्रय पर अनुदान का लाभ दिया गया है। इसके अंतर्गत लाभुक को प्रति बस 5,00,000/- (पाँच लाख) रू० अनुदान का भुगतान जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा सी.एफ.एम.एस के माध्यम से लाभुक के खाते में किया जाएगा। परिवहन विभाग के निदेशानुसार एक प्रखंड में कुल सात लोग इसे लाभांवित हो रहे हैं। इनमें अनुसूचित जाति के कुल दो, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के कुल दो, पिछड़ा वर्ग के एक, अल्पसंख्यक समुदाय से एक तथा सामान्य वर्ग से एक व्यक्ति लाभान्वित हो रहे हैं। (सामान्य वे जो उक्त किसी कोटि में नहीं आते हो))सात से ज्यादा लाभुकों को अनुदान का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिस प्रखंड में अनुसूचित जनजाति की संख्या 1000 से ज्यादा होगी उस प्रखंड में 1 अतिरिक्त अनुसूचित जनजाति के कोटि में भी योजना का लाभ दिया जाएगा। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी के सहयोग से प्रखंड स्तर पर बस के क्रय हेतु आमजनों के बीच जागरूकता लाने के उद्देश्य से वाहन मेला का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा किया गया। बताया गया कि इस योजना से लाभुकों को यथोचित वाहन के चयन तथा उसके वित्त पोषण कार्य में सहजता आएगी।

Related posts

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

उमरिया:प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के क्रियान्वयन हेतु शिविर का किया जा रहा आयोजन।

rktvnews

बक्सर:पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ओणम के अवसर पर सभी को बधाई दी।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तिरुवनंतपुरम के राजभवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति के.आर. नारायणन की प्रतिमा का अनावरण किया।

rktvnews

बिरौल के ज्योति स्वीट्स से तीन बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

Leave a Comment