RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाकपा-माले नेता शहीद कामरेड सुफियान की शहादत की 16 वीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

शहीद का• सुफियान हमेशा साम्प्रदायिकता व अपराध के खिलाफ लड़ते रहे-स्वदेश भट्टाचार्य

का•सुफियान की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी-कुणाल

आरा/भोजपुर 13 जनवरी।भाकपा-माले नेता शहीद का• सुफियान के शहादत के 16 वीं बरसी पर भाकपा-माले जिला कार्यालय श्रीटोला आरा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई!श्रद्धांजलि सभा के दौरान उन्हें एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी!उसके बाद भाकपा-माले नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई!श्रद्धांजलि सभा के बाद माले के के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई!इसके श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य का•स्वदेश भट्टाचार्य ने कहा कि भाकपा-माले शहीद का•कामरेड सुफियान आरा शहर में अपने जीवन काल में शहर के गरीबों,फुटपाथी दुकानदारों,सिलाई मजदूरों के लिए संघर्ष के दौरान उनकी राजनीतिक पहचान बनी हमेशा आरा शहर में सांप्रदायिकता व अपराध खिलाफ संघर्ष का करते रहे सुफियान शहादत को गले लगाया और संघर्ष की गाथा बनाते हुए हमें छोड़ गए और हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर आज के दौर में देश की फासीवादी मोदी सरकार के खिलाफ संघर्ष का औजार के बतौर हमें लेना होगा और शहीद कामरेड सुफियान की आंखों में एक बेहतर समाज देश बनाने की सपना संजोए हुए आगे बढ़ रहे थे लेकिन आज शहीद कामरेड सुफियान हम लोग के बीच नहीं है लेकिन उनका संघर्ष का रास्ता आज के दौर में इस संघर्ष में प्रेरणास्रोत बने रहेंगे!आगे माले नेता स्वदेश भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार इस देश में अघोषित आपातकाल घोषित कर दिया है इस दौरान हमारे देश के तमाम सरकारी संस्थाओं को अडानी-अंबानी के हाथों बेचने के लिए कानून बना दिया है,रेलवे,बैंक बीमा,कोयला खदान,स्पेक्ट्रम सहित तमाम चीजों को बेचा जा रहा है और इसके जरिए देश में कंपनी राज लाना चाहती है इसके खिलाफ देश में आंदोलन का दौर शुरू है हमारे देश में नीत नए संघर्ष की गाथा शुरू है संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों पर यह सरकार दमन कर रही है और उन्हें देशद्रोही करार दे रही है इसलिए ऐसी तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए शहीद कामरेड सुफियान के बताए हुए संघर्ष के जरिए हमें लड़ना होगा!
आगे माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि ने कहा कि का• सुफियान अपने जीवन के अंतिम दौर तक पार्टी को मजबूती प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी अपने जीवन के अंतिम पड़ाव तक गरीबों के बेहतर जीवन के लिए लड़ते रहे और आज भाकपा-माले शहर सहित जिले भर में गरीबों की आवाज बनकर सामने आई है!इसलिए हमारे इन सुफियान के संघर्षों के जरिए इस देश में फासीवादी सरकार के खिलाफ निर्णायक संघर्ष करने आवश्यकता है!श्रद्धांजलि सभा का संचालन भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने किया!श्रद्धांजलि सभा के दौरान का•सुफियान के चित्र पर माल्यार्पण करने वालों में भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य का• स्वदेश भट्टाचार्य,जिला सचिव जवाहरलाल सिंह,केंद्रीय कमेटी सदस्य व अंगिआव विधायक मनोज मंजिल,केंद्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव,रमेश जी,पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह,विजय ओझा,सुधीर सिंह,क्यामुद्दीन अंसारी,इंदू सिंह,अयोध्या सिंह,उपेन्द्र भारती,शिवप्रकाश रंजन,शब्बीर कुमार,जिला कमेटी सदस्य राजनाथ राम,जितेंद्र सिंह संगीता सिंह,शोभा मंडल,हरेन्द्र सिंह,बिष्णु ठाकुर,कमलेश यादव चंदन कुमार,महेंद्र राम,सुधीर यादव,निरंजन केशरी,अजय गांधी,विकास कुमार,सुशील यादव,शहनवाज खान सहित कई लोग आदि प्रमुख थे!

Related posts

भारतीय श्रम बाजार के हालात पिछले 6 वर्षों में काफी बेहतर हो गए हैं, बेरोजगारी दर वर्ष 2022-23 में घटकर 3.2 प्रतिशत रह गई।

rktvnews

स्कोडा ऑटो इंडिया ने भारत में विकास के नए युग की स्थापना के लिए डिजिटाइज़ेशन की रणनीति को बढ़ावा दिया।

rktvnews

संविधान का बार -बार अपमान करने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे हैं : प्रतुल शाहदेव

rktvnews

नेतन्याहू से नाता : आखिर ये रिश्ता क्या कहलाता है?

rktvnews

राजनीतिक दल अब अपना वित्तीय लेखा-जोखा ऑनलाइन दाखिल कर सकेंगे; निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों द्वारा तीन प्रकार की रिपोर्ट – योगदान रिपोर्ट, लेखा परीक्षा किया गया वार्षिक विवरण और चुनाव के दौरान किए गए व्यय के विवरण – दाखिल करने के लिए एक वेब-पोर्टल शुरु किया

rktvnews

राज्यपाल:राज्यपाल ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सम्मेलन में भाग लिया भारत ने जीरो का ज्ञान दिया तब दुनिया को गिनती आई :राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment