RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में सीएसआर प्राधिकार समिति की बैठक की गई।

चतरा/झारखंड 12 जनवरी।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा अबु इमरान की अध्यक्षता में सी.एस.आर प्राधिकार समिति की समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक में विभिन्न प्रक्षेत्रों के योजनाओं का क्रियान्वयन हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। वही एचआईवी/एआईडीएस से संबंधित जागरूकता अभियान के लिए संबंधित कॉरपोरेट कंपनी से राशि उपलब्ध कराने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। साथ ही पिछले सीएसआर प्राधिकार समिति की बैठक में शेष पारित योजनाओं से संबंधित कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटि से कराने हेतु निर्णय सर्वसम्मपति से लिया गया। वहीं पूर्व की बैठक में दिए गए दायित्व व कार्य आदेश के आलोक में प्राप्त प्रतिवेदन की बिन्दुवार समीक्षा की गई। उन्होने कहा जो भी योजनाएं पूर्ण हो चुका है उसकी पूरी प्रक्रिया कर उसे क्लोज करें और वैसी योजनाएं जो लंबित है उसे जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। आगे उन्होने कहा इसका खास ख्याल रखा जाय कि योजनाओं में डूप्लीकेसी न हो।
उक्त बैठक में अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मण्डल, निदेशक डीआरडीए अरूण कुमार एक्का, सिविल सर्जन डा. जगदीश प्रसाद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमुनी कुमारी, जिला कल्याण पदाधिकारी विजय दास, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाईक समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में शक्ति सदन के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय संचालन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2024 बैच के अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 19 सितंबर 25

rktvnews

थोड़ी कोशिश कीजिए साहब…..मिल जायेगा पता:अमरदीप

rktvnews

चतरा:निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

लखनऊ में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के 25वें एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment