RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

खैरागढ़ : पक्के मकान का सपना हुआ साकार, पीएम आवास योजना के तहत रामकुमार को अब मिला खुद का आशियाना।

लाभुक राम कुमार वर्मा

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ 08 जनवरी।जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना का बेहतर क्रियान्वयन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंशानुरूप पात्र हितग्राहियों को योजना के तहत पक्का मकान का लाभ मिल रहा है। इसी कड़ी में जिले के खैरागढ़ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम अमलीडीहकला निवासी रामकुमार वर्मा बताते हैं कि पहले जब उनका कच्चा मकान था, तब उन्हें यह सोचकर परिवार की बहुत चिंता होती थी कि कहीं कोई जहरीला जीवजंतु घर में न घुस जाये। बरसात के दिनों में और ज्यादा परेशानी होती थी। कच्चा मकान होने से घर के अंदर पानी टपकता था और यदि बरसात के समय कोई मेहमान आ जाये, तो उनके रूकने एवं सोने की समस्या बनी रहती थी। लेकिन जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के घर को पक्का बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना लागू की, तो मुझे एक आशा की किरण जागी कि मेरा भी इस योजना में पक्का मकान बन जायेगा। मैंने योजना की जानकारी ली और संबंधित विभाग में मैने अपना आवेदन दिया। मेरे आवेदन पर सरकार ने मुहर लगाते हुए मुझे पक्का मकान बनाने के लिए पात्र माना और नियमत: पक्का मकान बनाने के लिए मैरे बैंक खाते में निर्माण कार्य के लिए किस्त में राशि मिलती रही। अब मेरा खुद का पक्का मकान है। उन्होंने कहा कि मैंने सोचा नहीं था कि मेरा खुद का पक्का मकान होगा, मेरी आर्थिक स्थिति इतनी भी अच्छी नहीं थी कि वे तुलती चौरा का निर्माण करा पाते। लेकिन प्रधानमंत्री आवास की योजना की वजह से पक्का मकान नसीब हुआ है। अब मैं अपने पक्के मकान में आराम से और चिंता मुक्त होकर रह रहा हूं।

Related posts

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में श्री सत्य साई बाबा के शताब्दी समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

भोजपुर: सोनाली सिंह के जन्मदिन को लोगो ने उत्सव के रूप में मनाया,काटे केक बांटी मिठाइयां।

rktvnews

29 अप्रैल को 03-पूर्वी चंपारण एवं 04-शिवहर लोकसभा निर्वाचन के लिए जारी होगी अधिसूचना।

rktvnews

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में जल विद्युत परियोजनाओं के विकास के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र की राज्य सरकारों द्वारा इक्विटी भागीदारी के लिए केंद्रीय वित्तीय सहायता को मंजूरी दी।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : आम की खेेती किसानों की आय बढ़ाने में मददगार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

भोजपुर: पुलिस अधीक्षक ने किया एस०सी०/एस०टी० थाना का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment