RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

दरभंगा:केवटी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय भेड़ियाही में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

दरभंगा/बिहार 07 जनवरी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी के निर्देश पर एवं अवर न्यायाधीश-सह-प्राधिकार सचिव रंजन देव के मार्गदर्शन में केवटी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय भेड़ियाही में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर की अध्यक्षता करते हुए पैनल अधिवक्ता अजय कुमार साहू ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए नालसा स्कीम 2016 बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकार द्वारा बनाए गए लाभकारी योजनाओं की पहुंच सभी वरिष्ठ नागरिकों तक पहुंचाने के लिए विधिक सेवा प्राधिकार कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं के विरुद्ध होने वाले शोषण के प्रति जागरूक करना और शिकायत मिलने पर उस पर विधिसम्मत करवाई करने के लिए भी प्राधिकार प्रतिबद्ध है।
पैनल अधिवक्ता श्री साहू ने लोगों को बाल मजदूरी,पोक्सो एक्ट,मध्यस्थता आदि के बारे में भी बताया।
पारा विधिक स्वयंसेवक रजी अहमद ने लोगों को 09 मार्च 2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी।
मौके पर उप मुखिया मो.सफीउल्लाह,पंचायत सचिव दुलारे चौधरी,वार्ड पार्षद आसिफा खातून सहित कई लोग मौजूद थे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक, खाद्य सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ‘विकसित भारत और पूर्व सैनिक कल्याण’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन 2025 का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल से एनसीसी निदेशालय, जम्मू के जूनियर अंडर ऑफिसर हारून इम्तियाज ने भेंट की।

rktvnews

पटना:भाकपा-माले ने मनाया 58वां स्थापना दिवस, संघर्ष तेज करने का आह्वान।

rktvnews

सांप्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष के अविचल योद्धा थे हरकिशन सिंह सुरजीत।

rktvnews

भोपाल:छिंदवाड़ा के महापौर एवं नगर निगम के सभापति सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी भाजपा में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment