RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

स्वस्थ भारत की रचना करें -विधानसभा अध्यक्ष

जयपुर/राजस्थान 07 जनवरी। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि सभी मिलजुल कर स्वस्थ भारत की रचना करें।
उन्होंने कहा कि शरीर, मन, मस्तिष्क स्वस्थ रहेंगे तब ही राष्ट्र की उन्नति होगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र को स्वस्थ बनाने के लिए आवश्यक योग, यज्ञ और संतुलित आहार को आचरण में लाएं ।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी रविवार को यहां राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में आयोजित यज्ञ, योग एवं युक्ताहार नव वर्ष सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। समारोह राजस्थान स्वास्थ्य योग परिषद् द्वारा आयोजित किया गया व योग कार्यों में जागरूकता लाने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया।
श्री देवनानी ने बताया कि भारत विश्व गुरु है व भारत की परंपराएं समृद्ध और वैज्ञानिक दृष्टि से सही है। उन्होंने कहा की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक दृष्टि से राष्ट्र समृद्ध है। हम सभी लोगों को निरोगी राष्ट्र बनाने के लिए योग, यज्ञ और संतुलित आहार को अपनाना होगा। योग स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है और इसे जीवन का अंग बनाने कि आवश्यकता है। भारत का जीवन आदर्श है इसलिए इस मशीनी युग में बदलती जीवन शैली के लिए योग की आवश्यकता बढ़ गई है। कार्यक्रम में परिषद के कार्यकर्ताओं ने योग प्रदर्शन किया। इस अवसर पर राम रतन देवाचार्य और राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति संजीव शर्मा भी मौजूद रहे। योग परिषद् के अध्यक्ष दिनेश खंडेलवाल और सचिव राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

Related posts

भोजपुर:असहनीय होती है किसानों के चेहरे पर छाई मायूसी: रघुपति यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जर्मन दूतावास के “नाटू-नाटू” जश्न की सराहना की।

rktvnews

चतरा:दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला: चतरा में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर।

rktvnews

उल्लू नहीं करता कभी उल्लूपनी की बात, उल्लूपनी की बात करता आदमी की जात।

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे संचालित हो रहे हाट-बाजारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का जारी किया निर्देश।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: बड़हरा विधायक और सिविल सर्जन ने किया उप स्वास्थ्य केन्द्र, रामशहर का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment