RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

बागपत जिलाधिकारी ने खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी समस्याएं, शिकायतों के निस्तारण के दिए संबंधित को निर्देश।

बागपत/उत्तर प्रदेश 06 जनवरी।शासन के निर्देशानुसार जनपद की प्रत्येक तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जाता है जिसके क्रम में आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में खेकड़ा तहसील में, जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक, त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस खेकड़ा में कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, एसडीएम ज्योति शर्मा ने बताया कि इनमें 5 राजस्व, व 2 समाज कल्याण विभाग की शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया ,राजस्व विभाग से संबंधित जो शिकायत थी जो भूमि विवाद संबंधित थे जिनका मौके पर पहुंचकर टीम ने निस्तारण कराया ।
जिलाधिकारी ने कहा कि समस्याओं/ शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर सभी अधिकारी विशेष ध्यान दें, शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर, मौके पर जाकर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये, छोटे-छोटे मामलों को भी गंभीरता पूर्वक लेकर आवश्यक कार्रवाही की जाय। तहसील समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न अन्य विभागों की शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष लोगों द्वारा रखी गई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराकर, निस्तारण आख्या से जिला प्रशासन को अवगत कराने के निर्देश दिये।
एसडीएम निकेत वर्मा ने बताया कि बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 26 शिकायत आई जिसमें से मौके पर 3का निस्तारण हुआ ,जबकि तहसीलदार बड़ौत अमरचंद वर्मा ने बताया कि बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 40 शिकायत आई जिसमे से मौके पर 5 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता एक उम्मीद के साथ में सरकारी कार्यालय आती है उसकी समस्या का समाधान हो जाना चाहिए छोटी-मोटी गलती को देखकर फरियादी की समस्या को टाला न जाए अधिकारी अपने विवेक के अनुसार उसे व्यक्ति की उम्मीद और सरकार की मंशा को ध्यान में रखते हुए अपने कार्य के प्रति अपने दायित्वों का निर्भन करें जनता के हित में जो निर्णय है उनमें देरी न लगे उन्हें समय से करें पेंशन के संबंध में किसी को भी अनावश्यक रूप से चक्कर लगाने ना पड़े जो पेंशन का पात्र है अधिकारी की जिम्मेदारी है कि कहां से क्या कार्य कराना है जब तक उसे पेंशन प्राप्त न हो जाए अधिकारी की जवाब देही तय रहेगी।
जिलाधिकारी ने जनपद में जब से चार्ज संभाल है तब से उन्होंने जनपद स्तरीय तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांग जनों के कैंप लगाए जाने का अभियान चलाया है जिसके क्रम में आज खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 16 दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र बनाए गए जिन्हें जिला अधिकारी ने स्वयं वितरित किया और उनसे उनकी व्यक्तिगत व पेंशन संबंधित समस्याओं को भी पूछा जो समस्या है उन्हें समाधान करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर कुमार, एसडीएम ज्योति शर्मा जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रय, जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव सहित आदि जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

आरा नगर निगम गरीबों को उजाड़ने में फर्स्ट और सफाई में भ्रष्ट: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

झारखंड:सभी के सहयोग से झारखंड में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न : के रवि कुमार

rktvnews

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के नवीन परिसर उद्घाटन।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने किया आई0टी0आई0 में बन रहे निर्माणाधीन अटल कला भवन एवं खेल मैदान का निरीक्षण

rktvnews

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कोयला मंत्रालय ने 500 मिलियन टन कोयले का रिकॉर्ड परिवहन किया।

rktvnews

राजस्थान :सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का समापन।

rktvnews

Leave a Comment