चतरा/झारखंड 06 जनवरी।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार डी.आर.डी.ए निदेशक अरुण कुमार एक्का द्वारा जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी गई।
उक्त जनता दरबार में मुख्य रूप से कुन्दा महादेव मठ की मरम्मत्ती] राशन कार्ड] स्वास्थ्य विभाग,अबुआ आवास,कृषि पेयजलापूर्ति,कोविड-19 मानदेय से संबंधित समेत अन्य मामले शामिल है। डीआरडीए निदेशक ने एक एक कर मिलने आए सभी आमजनों के समस्याओं से जुड़े आवेदनों का अवलोकन कर जल्द से जल्द मामले का निष्पादन करने का भरोसा आमजनों को दिया।
ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से 01:00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।

