RK TV News
खबरें
Breaking Newsउपलब्धि

राजस्थान को ओडीओपी पुरस्कार वितरण समारोह में में मिला कांस्य पुरस्कार -उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त ने ग्रहण किया अवार्ड।

जयपुर/राजस्थान 04 जनवरी। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में तीन जनवरी को भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन कार्यरत उद्योग संवर्द्धन और आंतरिक व्यापार विभाग द्वारा “आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन के तहत ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ओडीओपी) पुरस्कार वितरण हुआ। यह पुरस्कार केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा प्रदान किया गया।
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त आयुक्त आर.के.आमेरिया ने बताया कि ओडीओपी पुरस्कार वितरण समारोह में राजस्थान को मिले कांस्य पुरस्कार(द्वितीय रनर अप) को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त सुधीर कुमार शर्मा द्वारा ग्रहण किया गया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन एवं परिकल्पना के अनुसार वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए एक जिला एक उत्पाद योजना वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की एक अनूठी पहल है। जिसके तहत देश के प्रत्येक जिले से एक उत्पाद की पहचान कर उसे उत्कृष्टता की ओर ले जाते हुए निर्यात के क्षेत्र में आगे बढ़ाने व रोजगार सृजन का प्रयास किया जाता है।
आमेरिया ने बताया कि वर्तमान में राजस्थान से कुल 41 उत्पादों को ओडीओपी श्रेणी में चयनित किया गया है। ओडीओपी उत्पादों को प्रोत्साहित करने हेतु राजस्थान सरकार द्वारा भी विभिन्न जिलों में जागरूकता कार्यक्रम, उत्पादकता एवं डिजाइन संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया जाता है।

Related posts

भोजपुर:भाजपा द्वारा प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम का आयोजन,जिले के विभिन्न क्षेत्रो के गणमान्य हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर : पदोन्नति के साथ ही पीटीसी को मिली नयी जिम्मेवारी।

rktvnews

उज्जैन: बोन एंड ज्वॉइंट वीक’ के अंतर्गत स्पोर्ट्स इंज्युरी एवं फ्रैक्चर पर व्याख्यान एवं प्रशिक्षण।

rktvnews

राजस्थान:वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान की शुरूआत,जल ही जीवन, सभी मिलकर करें प्रकृति का संरक्षण, जल संचयन को बढ़ावा देना अभियान का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

rktvnews

व्यंग्य🤪 तेरा दर्द न जाने कोय!

rktvnews

भारत के युवा वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं : लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

Leave a Comment