RK TV News
खबरें
Breaking Newsविद्युत

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में स्थित रतले जलविद्युत परियोजना, बिजली खरीद समझौते के अनुसार, राजस्थान ऊर्जा विकास और आईटी सर्विसेज लिमिटेड को 40 वर्षों की अवधि के लिए बिजली प्रदान करेगी।

नई दिल्ली/04 जनवरी।रतले हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ( आरएचपीसीएल), जो कि एनएचपीसी लिमिटेड और जम्मू-कश्मीर स्टेट पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जेकेएसपीडीसी) की एक संयुक्त उद्यम कंपनी है, ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के किश्तवार में स्थित रतले जलविद्युत परियोजना से उत्पन्न 850 मेगावाट बिजली के उठाव के लिए राजस्थान ऊर्जा विकास और आईटी सर्विसेज लिमिटेड के साथ एक बिजली खरीद समझौता किया है। इस परियोजना के वाणिज्यिक संचालन तिथि (सीओडी) से शुरू होकर 40 वर्षों की अवधि के लिए तथा विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अधिसूचित किए जाने वाले बिजली आवंटन के अनुसार बिजली के उठाव के लिए इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
इस बिजली खरीद समझौते (पीपीए) पर 3 जनवरी, 2024 को आरएचपीसीएल तथा राजस्थान ऊर्जा विकास और आईटी सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में जयपुर में हस्ताक्षर किए गए थे।

Related posts

उज्जैन:श्रावण महोत्सव 2025 में चतुर्थ संध्या पर शास्त्रीय गायन, वादन और नृत्य से शिव आराधना के अंतर्गत देश के प्रख्यात कलाकार देंगे प्रस्तुति।

rktvnews

सुरेश पटवा की पुस्तक “हिंदू प्रतिरोध गाथा” लोकार्पित ।

rktvnews

भोजपुर:बोरा लोडिंग अनलोडिंग करने वाले मजदूरों को आज भी नहीं मिलती न्यूनतम मजदूरी : महामंत्री राम दयाल सिंह

rktvnews

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने डोरंडा के मतदान केन्द्र पर सपरिवार किया मतदान।

rktvnews

पटना :विश्व की सबसे बड़ी खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मशाल जलाकर किया शुभारंभ।

rktvnews

साइबर सुरक्षा सहयोग पर बिम्सटेक विशेषज्ञ समूह की दूसरी बैठक का नई दिल्ली में आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment